दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) रविवार रात 9:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। आधी ट्रेन इंजन के साथ करीब दो किलोमीटर आगे निकल गई। वहीं ट्रेन से अलग हुए चार एसी कोच समेत 12 डिब्बे टूटी कपलिंग के साथ काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गए।
राहत और बचावकार्य में जुटे कर्मचारी
2 of 6
शीशे तोड़कर बाहर निकाले यात्री
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
हादसे में सैकड़ों यात्री घायल हो गए हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रेन में फंसे यात्रियों को एसी कोच के शीशे तोड़कर बाहर निकालने का काम देर रात तक जारी था।अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रेन दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी
3 of 6
दुर्घटनाग्रस्त पद्मावत एक्सप्रेस
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
हादसा गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास हुआ। ट्रेन दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक चलती ट्रेन में अचानक जोर से झटका लगा और कोच पलट गए। अंदर रखा सामान चारों तरफ बिखर गया।
महिलाएं और बच्चे अंदर ही फंसकर रह गए
4 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
यात्रियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं और बच्चे अंदर ही फंसकर रह गए। चीख पुकार सुनकर पास ही मौजूद टोल प्लाजा के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।
रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे
5 of 6
हालात का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
सूचना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायलों को गजरौला, गढ़ और हापुड़ के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया है। उधर, मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर रेलवे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे।