Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman

भारतीय टीम का कीर्तिमान: विदेशी धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर; 150 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार क्या किया?

Sun, 22 Nov 2026 07:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Nov 2026 07:51 AM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। यह विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इनमें एक ऐसा कीर्तिमान भी शामिल है, जो टेस्ट क्रिकेट के करीब 150 साल के इतिहास में पहली बार बना है।

विज्ञापन
India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाकर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी में 352 रन की बड़ी बढ़त मिली। यह भारत से बाहर टेस्ट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा टोटल है। यह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर) में भी भारत का सबसे बड़ा टोटल है। भारत का 720/9 का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में उसका तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है।

विज्ञापन
Trending Videos

India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना यह रिकॉर्ड
भारत की पारी में पहले से सातवें विकेट तक लगातार हर विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने एक पारी में शुरुआती सातों विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन जोड़े। भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हुई। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने 165 रन जोड़े। इसके बाद पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और राहुल ने 130 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। पंत ने अंशुल कंबोज के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 और ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की।

(नोट: टेस्ट क्रिकेट का पहला मुकाबला 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हुआ था। नवंबर 2026 तक इस प्रारूप को करीब 150 साल हो चुके हैं। इतने लंबे इतिहास में पहली बार एक पारी में शुरुआती सातों विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनना भारतीय टीम की उपलब्धि को खास बनाता है।)

भारत की पहली पारी में विकेट के हिसाब से साझेदारियां

विकेट

बल्लेबाज

साझेदारी

पहला

यशस्वी जायसवाल – केएल राहुल

130 रन

दूसरा

देवदत्त पडिक्कल – केएल राहुल

165 रन

तीसरा

शुभमन गिल – केएल राहुल

91 रन

चौथा

शुभमन गिल – ऋषभ पंत

100 रन

पांचवां

अंशुल कंबोज – ऋषभ पंत

68 रन

छठा

ध्रुव जुरेल – ऋषभ पंत

75 रन

सातवां

वॉशिंगटन सुंदर – ध्रुव जुरेल

54 रन

आठवां

आकाश दीप – ध्रुव जुरेल

13 रन

नौवां

जसप्रीत बुमराह – ध्रुव जुरेल

24 रन


टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन की साझेदारियां
भारत ने इस पारी में सात 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां कीं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा ऐसी साझेदारियों का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। टीम ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट की पहली पारी में आठ बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की थी।
 

50+ रन की साझेदारियां

टीम और
ओवरऑल पारी

मुकाबला

8

भारत (पहली पारी)

इंग्लैंड, द ओवल, 2007

7

ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी)

इंग्लैंड, सिडनी, 2025-26

7

भारत (दूसरी पारी)

न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
केएल राहुल शतक लगाने के बाद - फोटो : BCCI
भारत के टेस्ट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
720/9 रन भारत का टेस्ट क्रिकेट में उसका तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। चेन्नई में 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 759/7 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में 726/9 रन बनाए थे। वहीं, विदेशी धरती पर इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 707 रन का था, जो टीम इंडिया ने जुलाई, 2010 में कोलंबो में कोलंबो में बनाया था। वहीं, SENA देशों में भारत का इससे पहले सबसे बड़ा टोटल 705/7 (पारी घोषित) का था, जो उसने जनवरी 2004 में सिडन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

टेस्ट में भारत के पांच सबसे बड़े टीम स्कोर

स्कोर

विपक्षी टीम

मैदान

साल

759/7 पारी घोषित

इंग्लैंड

चेन्नई

2016

726/9 पारी घोषित

श्रीलंका

ब्रेबोर्न, मुंबई

2009

720/9 पारी घोषित

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2026

707

श्रीलंका

कोलंबो (एसएससी)

2010

705/7 पारी घोषित

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

2004

  
विज्ञापन

India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
गिल - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
भारत का 720/9 का स्कोर न्यूजीलैंड में किसी भी टीम का सबसे बड़ा टेस्ट पारी स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। मेजबान टीम ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 715/6 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में किसी टीम का पिछला सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज का था। उसने 1995 में इसी वेलिंगटन मैदान पर 660/5 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड में भारत के पांच सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

स्कोर

मैदान

साल

720/9 पारी घोषित

वेलिंगटन

2026

520

हैमिल्टन

2009

482

ऑकलैंड

1990

476/4 पारी घोषित

नेपियर

2009

438

वेलिंगटन

2014


भारत ने टेस्ट में पांचवीं बार बनाया 700 से ज्यादा का स्कोर
भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार 700 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इस सूची में श्रीलंका सात बार ऐसा करने के साथ पहले स्थान पर है। भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने चार-चार बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

टेस्ट में 700 से ज्यादा रन के सबसे ज्यादा स्कोर

टीम

700+ स्कोर

श्रीलंका

7

भारत

5

इंग्लैंड

4

ऑस्ट्रेलिया

4

वेस्टइंडीज

4

पाकिस्तान

2

न्यूजीलैंड

1

  

India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत की पारी में लगे 14 छक्के
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पारी में कुल 14 छक्के लगाए। भारतीय टीम की टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में यह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। टीम ने 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 18 और 2009 में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।

टेस्ट की एक पारी में भारत के सबसे ज्यादा छक्के

छक्के

विपक्षी टीम

मैदान

साल

18

इंग्लैंड

राजकोट

2024

15

श्रीलंका

ब्रेबोर्न, मुंबई

2009

14

दक्षिण अफ्रीका

विशाखापत्तनम

2019

14

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2026

  

India Create History with 720/9 Against New Zealand, Set New Test Record in 150 Years; Pant, Rahul, Shubman
जुरेल - फोटो : BCCI
जैकब डफी के नाम न्यूजीलैंड का अनचाहा रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। जैकब डफी ने 33 ओवर में 201 रन देकर एक विकेट लिया। उनका इकॉनमी रेट 6.09 रहा। यह न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में किसी गेंदबाज का एक पारी में दूसरा सबसे महंगा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस सूची में उनसे आगे स्टीफन बूक हैं, जिन्होंने 1989 में ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ 229 रन दिए थे।

डफी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक पारी में 200 से ज्यादा रन देने वाले दूसरे ऐसे गेंदबाज भी बने, जिन्होंने 33 ओवर या उससे ज्यादा गेंदबाजी करते हुए छह रन प्रति ओवर से अधिक खर्च किए। उनसे पहले पाकिस्तान के जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवर में 235 रन दिए थे।

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

गेंदबाज

गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीम

मैदान

साल

स्टीफन बूक

1/229

पाकिस्तान

ऑकलैंड

1989

जैकब डफी

1/201

भारत

वेलिंगटन

2026

डेनियल विटोरी

4/200

भारत

अहमदाबाद

1999

मैथ्यू हार्ट

0/181

वेस्टइंडीज

वेलिंगटन

1995

मर्फी सुआ

0/179

वेस्टइंडीज

वेलिंगटन

1995

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed