आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। इस सीजन गुजरात की टीम शानदार फॉर्म में रही है। टीम ने कुल 16 मैचों में से 12 मैचों में जीत हासिल की। सीजन की शुरुआत में किसी भी क्रिकेट पंडित ने नहीं सोचा था कि गुजरात की टीम खिताब जीतेगी। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे थे।
ऐसे में उनकी फॉर्म पर भी सस्पेंस था। हालांकि, उन्होंने सभी आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार कप्तानी की और खुद भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताया। गुजरात के लिए इस सीजन खास बात यह रही है कि टीम को हर मैच में कोई न कोई नया हीरो मिला है, जिसने अपने दम पर टीम को मैच जिताया।
कभी डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मैच फिनिश किया तो कभी राशिद ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से कमाल दिखाया। मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में विकेट लेकर विपक्षी टीम को परेशान किया तो ऋद्धिमान साहा ने पावरप्ले में रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस सीजन गुजरात के लिए हीरो रहे हैं...
बल्लेबाजी में गुजरात के इन पांच खिलाड़ियों का दबदबा
1. हार्दिक पांड्या
2 of 11
आईपीएल 2022
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के कप्तान हार्दिक ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 44.27 की औसत और 131.26 के स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वह चौथे स्थान पर रहे। फाइनल में उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ-साथ महत्वपूर्ण 34 रन भी बनाए।
2. डेविड मिलर
3 of 11
डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए इस सीजन सबसे अच्छी चीज यह रही कि डेविड मिलर शानदार फॉर्म में दिखे। मिलर को जब भी बल्लेबाजी मिली, उन्होंने रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, या बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। मिलर और तेवतिया की जोड़ी इस सीजन की सबसे हिट मैच फिनिशिंग जोड़ी रही है। मिलर ने इस सीजन 16 मैचों में 68.71 की औसत और 142.72 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल है।
3. शुभमन गिल
4 of 11
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने अंडर-19 क्रिकेट के स्टार शुभमन गिल को रिटेन किया था। शुभमन ने भी टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और कई मौके पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। गिल ने इस सीजन 16 मैचों में 34.50 की औसत और 132.32 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल है।
4. ऋद्धिमान साहा
5 of 11
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : IPL/BCCI
शुरुआती कुछ मैचों में गुजरात के टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड को गिल के साथ ओपनिंग भेजा, लेकिन वेड फ्लॉप रहे। ऐसे में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को गिल के साथ ओपनिंग भेजा गया और यह जोड़ी हिट साबित हुई। साहा ने कुछ मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपने दम पर मैच जिताया। साहा ने इस सीजन में 11 मैचों में 31.70 की औसत और 122.39 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए।