फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Controversy: ऋषभ पंत से लेकर कोहली और रवींद्र जडेजा तक, आईपीएल के पांच बड़े विवाद में दिग्गजों का नाम

Mon, 30 May 2022 11:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 May 2022 11:26 PM IST
सार

आईपीएल में नई टीमों के बढ़ने के बाद शतकों और रनों की बारिश हुई। इसके अलावा नए विवाद भी सामने आए। कुछ विवाद मैदान में हुए तो कुछ मैदान से बाहर।

विज्ञापन
IPL 2022 five Biggest Controversies Of The Season Rishabh Pant Virat Kohli Ravindra jadeja Harshal Patel Riyan Parag Sanju Samson
ऋषभ पंत, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का 15वां सीजन क्रिकेट की गुणवत्ता के मामले में शानदार रहा है। सीजन में दो नई टीमों के आने से रोमांच बढ़ गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस ने पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। लखनऊ की टीम एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हार गई। वहीं, गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-1 में हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। राजस्थान ने क्वालीफायर-2 में आरसीबी को बाहर कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में गुजरात से हार गई। हार्दिक पांड्या की टीम पहले ही सीजन में चैंपियन बन गई। नई टीमों के बढ़ने के अलावा नए विवाद भी सामने आए। कुछ विवाद मैदान में हुए तो कुछ मैदान से बाहर।


आइए जानते हैं आईपीएल 2022 के पांच बड़े विवाद के बारे में:

1. ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को बाहर बुलाने का इशारा किया

IPL 2022 five Biggest Controversies Of The Season Rishabh Pant Virat Kohli Ravindra jadeja Harshal Patel Riyan Parag Sanju Samson
ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के अन्य सदस्य - फोटो : IPL/BCCI
22 अप्रैल को आईपीएल का 34वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 36 रन बनाने थे। रोवमन पॉवेल ने ओबेड मैकॉय के ओवर में शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा दिए। विवाद तीसरी गेंद पर हुआ। मैकॉय की गेंद फुलटॉस थी। पॉवेल को लगा कि कमर से ऊंची होने के कारण नो-बॉल दिया जाना चाहिए। पॉवेल ने अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया। इससे डगआउट में बैठे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत नाराज हो गए और दोनों बल्लेबाजों को बाहर आने का इशारा किया। बाद में किसी तरह से मामले में खत्म किया और दिल्ली की टीम 15 रनों से मैच हार गई। फेयरप्ले में दिल्ली के अंक काटे गए।

2. विराट कोहली एलबीडब्ल्यू विवाद

IPL 2022 five Biggest Controversies Of The Season Rishabh Pant Virat Kohli Ravindra jadeja Harshal Patel Riyan Parag Sanju Samson
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के लिए आईपीएल का यह सीजन निराशाजनक रहा। उन्होंने 16 मैच में 342 रन बनाए। उनका औसत 22.73 और स्ट्राइक रेट 115.98 का रहा। कोहली इस सीजन में तीन बार शून्य पर आउट हुए। उनका नाम भी इस सीजन में विवाद से जुड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट देने पर विवाद हुआ। उन्होंने 36 गेंद पर 48 रन बना लिए थे। डेवाल्ड ब्रेविस की गेंद पर मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें आउट दिया। विराट ने तुरंत ही रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने उस फैसले को नहीं बदला। रीप्ले में देखा गया कि गेंद बल्ले और पैड से एक ही समय में टकराई थी। कोहली को थर्ड अंपायर ने आउट दिया। इस फैसले के बाद विराट काफी गुस्से में दिखाई दिए। गुस्से में उनकी तस्वीर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर विराट के फैंस ने अंपायर पर अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. रियान पराग और हर्षल पटेल में भिड़ंत

IPL 2022 five Biggest Controversies Of The Season Rishabh Pant Virat Kohli Ravindra jadeja Harshal Patel Riyan Parag Sanju Samson
हर्षल पटेल और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान और आरसीबी के बीच सीजन में जब दूसरी बार 26 अप्रैल को भिड़ंत हुई तब रियान पराग और हर्षल पटेल आमने-सामने हो गए। हर्षल पटेल मैच की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई। कुलदीप सेन की गेंद पर हर्षल पटेल का कैच पराग ने लिया। मैच जीतने के बाद ज्यादा जोश में वो हर्षल से भिड़ गए। राजस्थान और आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। हर्षल ने रियान से हाथ तक नहीं मिलाया।
विज्ञापन

4. वाइड पर सैमसन का रिव्यू

IPL 2022 five Biggest Controversies Of The Season Rishabh Pant Virat Kohli Ravindra jadeja Harshal Patel Riyan Parag Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता और राजस्थान के मैच में अजीबोगरीब विवाद हुआ। कोलकाता को जीत के लिए 153 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रिंकू सिंह और नीतीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी के लिए आए थे। उन्होंने लगातार तीन वाइड फेंक दिए। एक वाइड गेंद पर रिंकू सिंह कट शॉट लगाना चाहते थे। इससे सैमसन नाराज हो गए। उन्होंने वाइड की पुष्टि के लिए रिव्यू ले लिया। हालांकि, फैसला उनके पक्ष में नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed