दिल्ली की केजरीवाल सरकार को सोमवार को तगड़ा झटका लगा। आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग जहां आप इन परिणामों के पल-पल का अपडेट प्राप्त कर सकेंगे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 6
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
हवाला केस में दिल्ली के मंत्री पर गाज
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
Shruti Sharma IAS UPSC CSE 2021 Topper AIR1
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पंड्या की विक्ट्री परेड
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। उसने रविवार (29 मई) को खेले गए मुकाबले में राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में खेल रही थी। उसने अपने पहले ही प्रयास में मैदान मार लिया। इसके बाद गुजरात की टीम ने राजधानी गांधीनगर की सड़कों पर खुली बस में जीत का जश्न मनाया। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमांइड लॉरेन्स बिश्नोई?
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धु मूसेवाला की मौत के मामले लॉरेंस पर शक
जेल में बंद 29 साल का दाढ़ी मूछों वाला स्मार्ट सा लड़का। पुलिस कस्टडी में आता-जाता है तो मूंछ पर ताव देते दिखाई देता है। कहा जाता है कि वह शहीद भगत सिंह को रोल मॉडल मानता है और जेल की दीवारों पर भी उनके पोस्टर लगाता है। सोशल मीडिया पर एक सर्च करने पर अनगिनत अकाउंट, वीडियो और तस्वीरें भरभरा कर सामने आने लगती है। हजारों की संख्या में फौलोअर्स की संख्या है। हालांकि, दूसरा पक्ष देखें तो 29 की उम्र में ही दर्जन से अधिक आपराधिक मामले। जेल के अंदर से ही हत्या, फिरौती और अब मशहूर गायक सिद्धु मूसेवाला की मौत में नाम। जी हां, हम बात कर रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई की। पढ़ें पूरी खबर