आईपीएल के 13वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। यहां शारजाह में खेला गया नौवां मैच भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन हुआ। हालांकि मैच राजस्थान ने अपने नाम किया लेकिन दोनों ही टीम के कुछ खिलाड़ियों ने महफिल लूट ली। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
IPL 2020: राजस्थान के इन तीन खिलाड़ियों ने जीता मैच तो पंजाब के दो योद्धाओं ने जीता दिल
संजू सैमसन:
राजस्थान रॉयल्स के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने एक बार फिर से अपने बल्ले से तहलका मचाया। पंजाब के खिलाफ मैच में सैमसन ने मात्र 42 गेंदों में 85 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए।
स्टीव स्मिथ:
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने सात चौके और दो छक्के भी जड़े।
राहुल तेवतिया:
पहले मैच में अपनी फिरकी से तीन खिलाड़ियों को आउट करने वाले तेवतिया ने इस बार बल्ले से कमाल किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल तेवतिया ने 31 गेंदों में 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात छक्के जड़े। इसमें तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में ही पांच छक्के ठोके।
राजस्थान की तरफ से इन तीन खिलाड़ियों ने मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं पंजाब की तरफ से भी दो खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से तारीफें लूटी।
मयंक अग्रवाल:
पंजाब की तरफ से इस बार ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल ने इस सीजन और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मयंक ने यहां राजस्थान के खिलाफ 50 गेंदों में 106 रन बनाए। इस दौरान अग्रवाल ने 10 चौके और सात छक्के लगाए।