मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वो जब वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलते हैं तब उनका बल्ला एक या दो महीने तक टिकता है। इसके साथ ही रोहित ने यह भी बताया है कि वह कितने बल्लों के साथ यूएई आए हैं।
IPL 2020: कितने दिन टिकता है 'हिटमैन' रोहित का एक बल्ला, बताया नौ बल्ले के साथ क्यों आए हैं UAE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'मेरा बल्ला लंबे समय तक टिक जाता है। मेरे हिसाब से चार से पांच महीने तक, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि फॉर्मेट कौन सा है, जिसमें मैं खेल रहा हूं।'
रोहित ने आगे कहा, 'जब आप टी-20 खेल रहें हैं जो आपको गेंद ज्यादा हिट करने की जरूरत पड़ती है। कई नए तरह के शॉट को लेकर प्रैक्टिस करना पड़ा है, बेहद मुमकिन है कि आपका बल्ला टूट जाए। इसलिए मैं नौ बल्ले अपने साथ लाया हूं।'
➡️ For how long does Hitman's bat last? 🗯️
➡️ How many willows is he carrying for this season's #Dream11IPL? 🤔
Watch and find out!#OneFamily #MumbaiIndians #MI @ImRo45 pic.twitter.com/T3eNwl2WXq
बता दें कि आईपीएल के 13वं सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में उसे चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में कोलकाता के खिलाफ 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अब मुंबई इंडियंस का तीसरा मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 28 सितंबर को होगा।