फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईस्ट जोन ने फाइनल में बनाई जगह: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराया, वैभव सूर्यवंशी का दिखा दम

Tue, 01 Sep 2026 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने दमदार खेल दिखाया। वैभव ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया, जबकि दूसरी पारी में 40 रन बनाए।

विज्ञापन
Central Zone vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-Final Highlights match results and scorecard updates
वैभव और अभिमन्यु - फोटो : PTI
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। सेंट्रल जोन की दूसरी पारी तीसरे दिन 158 रन पर ऑलआउट हुई जिससे ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य मिला। ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। ईस्ट जोन के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक रन बनाए। वैभव ने दूसरी पारी में 40 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 41 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। 
Central Zone vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-Final Highlights match results and scorecard updates
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव की धुआंधार पारी
इससे पहले, ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन ने पहली पारी में एक समान 266 रन बनाए। लेकिन ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और सेंट्रल जोन को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। वैभव ने इस दौरान संभलकर खेलना शुरू किया। उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर आर्यन पांडे को छक्का जड़ा। बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए इस मुकाबले में ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दम दिखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन को अच्छी शुरुआत दिलाई और लय में नजर आए। 

वैभव ने 43 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। वैभव भले ही यश ठाकुर का शिकार बने, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने यश ठाकुर को अपने निशाने पर लिया। वैभव ने यश की पहली चार गेंदों पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का और अगली दोनों गेंदों पर चौके जड़े। लेकिन वह तेजी से खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। यश की गेंद पर रजत पाटीदार ने वैभव का शानदार कैच पकड़ा। इससे पहले, वैभव ने पहली पारी में भी अपना दम दिखाया था। उन्होंने 81 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे।
Central Zone vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-Final Highlights match results and scorecard updates
ईशान किशन - फोटो : PTI
लड़खड़ा गई थी ईस्ट जोन की पारी
सूर्यवंशी के आउट होते ही ईस्ट जोन की पारी पर जैसे सन्नाटा छा गया। इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने लगी और लक्ष्य का पीछा अचानक मुश्किल नजर आने लगा। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने लगातार गेंदों पर कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय को आउट कर स्कोर पांच विकेट पर 124 रन कर दिया। कप्तान ईशान किशन ने हालांकि मध्यक्रम में आत्मविश्वास से भरी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Central Zone vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-Final Highlights match results and scorecard updates
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
शमी-मुकेश का दमदार प्रदर्शन
इससे पहले, मध्य क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 45 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन दूसरे दिन भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। टीम ने पहले सत्र में ही अपने बाकी सात विकेट गंवा दिए। नौवां विकेट गिरने के बाद सत्र को 30 मिनट के लिए बढ़ाया गया था। भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी (56 रन पर तीन विकेट) और मुकेश (44 रन पर चार विकेट) ने मध्य क्षेत्र के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं दिया। मैच में सात विकेट लेने वाले मुकेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी पारी में ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। शमी और मुकेश ने सात विकेट आपस में साझा करते हुए सेंट्रल जोन की दूसरी पारी सस्ते में समेट दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed