तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह धोनी की टीम की इस सीजन की लगातार दूसरी हार है। धोनी की अगुवाई में उद्घाटन मैच जीतने वाली सुपरकिंग्स को राजस्थान और दिल्ली के हाथों हार झेलनी पड़ी है। हार के बावजूद सीएसके के तीन खिलाड़ियों ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कई कीर्तिमान अपने नाम किए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने रिकार्ड्स पर।
IPL 2020: हार के बावजूद CSK के तीन खिलाड़ियों ने बनाए कीर्तिमान, दिल्ली के खिलाफ मैच में बने कई खास रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
193 मैच खेल धोनी ने की रैना की बराबरी
आईपीएल में धोनी का यह 193वां मैच था। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले सुरेश रैना की बराबरी की। वहीं चेन्नई के लिए धोनी का यह 163वां मैच था और वह अभी इसमें रैना से एक मैच पीछे हैं। इससे पहले धोनी ने उद्घाटन मुकबले में मुंबई के खिलाफ मिली जीत के साथ चेन्नई के कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत दर्ज की थी।
आईपीएल में डुप्लेसिस के 2000 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। डुप्लेसिस अब इस टी-20 लीग में 2000 रन बनाने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले डिविलियर्स, कैलिस और डुमिनी यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
इतना ही नहीं फाफ अब सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 67 पारियों का सहारा लिया। उनसे पहले क्रिस गेल (48), शॉन मार्श (52) और शेन वाटसन (65) ने इस आंकड़ें को छुआ है।
चेन्नई की तरफ से वाटसन के हजार रन पूरे
शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 1000 से ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली। दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले फाफ डुप्लेसिस, माइक हसी और मैथ्यू हेडेन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं
अक्षर ने छठी बार किया वाटसन का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने शेन वॉटसन को छठी बार अपना शिकार बनाया। वे अब संयुक्त रूप से आईपीएल में शेन वॉटसन को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।