फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: आधी हुई इनामी राशि, उपविजेता और अन्य टीमों को मिलेंगे इतने रुपये

Sun, 08 Nov 2020 08:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Prize Money : winners to get just 10 Cr instead of 20 Cr in IPL 2019
आईपीएल 2020 - फोटो : ANI

आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और आज हैदराबाद और दिल्ली में से जो भी टीम जीतेगी उसके और मुंबई के बीच फाइनल की जंग होगी। इस बीच सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इस बार विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा?


 

IPL 2020 Prize Money : winners to get just 10 Cr instead of 20 Cr in IPL 2019
आईपीएल 2020 - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के चलते इस बार विजेता टीम को पहले से तय रकम का आधा हिस्सा ही देने का फैसला किया है। इसका मतलब ये हुआ कि इस बार आईपीएल विजेता को 20 करोड़ रुपए के स्थान पर 10 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे, जबकि हारने वाली टीम को अब साढ़े 12 करोड़ के स्थान पर 6.25 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।
 

IPL 2020 Prize Money : winners to get just 10 Cr instead of 20 Cr in IPL 2019
बीसीसीआई

वहीं, क्वालियफायर में हारने वाली हर टीम को 4.375 करोड़ रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने मार्च में ही खर्च में कटौती की कवायद शुरू की थी और यह फैसला उसी का हिस्सा है। बीसीसीआई के मुताबिक, सभी फ्रेंचाइजी की आर्थिक स्थिति अच्छी है। उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके भी हैं इसलिए पुरस्कार राशि घटाने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Prize Money : winners to get just 10 Cr instead of 20 Cr in IPL 2019
आईपीएल - फोटो : PTI

खबरों के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) धारकों को कितने रुपये दिए जाएंगे, लेकिन 2019 में इन्हें अच्छी खासी रकम दी गई थी। पिछले साल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर को 10-10 लाख रुपये मिले थे। 

विज्ञापन
IPL 2020 Prize Money : winners to get just 10 Cr instead of 20 Cr in IPL 2019
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

बता दें कि आईपीएल 2020 में अभी तक केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल 670 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके बाद डेविड वार्नर (546 रन) हैं। वहीं, पर्पल कैप की अगर बात करें तो मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, उन्हें दिल्ली के कागिसो रबाडा (25 विकेट) से चुनौती मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed