Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले साल कब और कहां होगा IPL, सात-आठ टीम के बीच जल्द होगा महिला टूर्नामेंट

Sun, 08 Nov 2020 05:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 will be held in India, separate tournament for women with 7-8 teams in two years
- फोटो : social media

कोरोना काल में दुनिया की सबसे महंगी टी-20 लीग अपने तय समय से छह माह देरी से यूएई में जारी है। खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अगले सीजन की भी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने कई सवालों का मुखरता से जवाब दिया है।

Trending Videos
IPL 2021 will be held in India, separate tournament for women with 7-8 teams in two years
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

सौरव गांगुली की माने तो आईपीएल का अगला सीजन अपने तय समयानुसार अप्रैल-मई में ही होगा, जिसका आयोजन भारत ही करेगा। फरवरी में हिंदुस्तानी सरजमीं पर ही इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी भी की जाएगी। इंडिया टुडे से खास बातचीत में सौरव ने आत्मविश्वास से कहा कि हम हर हाल में अगले सीजन की अगुवानी भारत में करने के तैयार है।

IPL 2021 will be held in India, separate tournament for women with 7-8 teams in two years
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा आईपीएल के खत्म होते ही भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। फिर इंग्लिश टीम को भारत का दौरा करना है। गांगुली ने कहा कि हम बायो बबल बनाएंगे। देश में दोबारा घरेलू क्रिकेट शुरू होगा। रणजी ट्रॉफी का आयोजन होगा। नवंबर में फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग की मेजबानी गोवा करेगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने महिला आईपीएल को लेकर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 will be held in India, separate tournament for women with 7-8 teams in two years
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : पीटीआई

देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अलग से एक इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की भी योजना है। इस बार तीन टीम ने भाग लिया है। आने वाले कुछ वर्षों में जिसे हम सात-आठ फ्रैंचाइजियों की अलग-अलग टीम के रूप में बढ़ाना चाहते हैं। दादा ने यह भी कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में 80 हजार दर्शक पहुंचे थे। जो यह बताने के लिए काफी है कि फैंस के बीच महिला क्रिकेट का अपना अलग अस्तित्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed