फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: इस बार नहीं खेलेंगे ये पांच बड़े चेहरे, अपनी टीम के थे बड़े मोहरे

Sun, 06 Sep 2020 08:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Players who have pulled out of this season
सुरेश रैना, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन शुरू हो जाएगा। कोरोना काल में भारत के बाहर होने जा रहे इस टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई काफी सतर्क है। अपने पहले टाइटल का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें नए माहौल को अपने पक्ष में करना चाहेंगी। शारजाह, अबुधाबी और दुबई में होने वाले मुकाबलों से पहले कई बड़े खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपना नाम भी वापस ले लिया है।

IPL 2020: Players who have pulled out of this season
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का टूर्नामेंट से बाहर होना किसी रहस्य से कम नहीं। टूर्नामेंट के लिए उत्साहित 33 वर्षीय यह खिलाड़ी बीते हफ्ते यूएई छोड़कर अचानक भारत लौट आया। किसी ने व्यक्तिगत कारण बताया तो कोई टीम मैनेजमेंट और कप्तान धोनी से विवाद को वजह बता रहा था। अब खुद यह खब्बू बल्लेबाज वापस यूएई जाकर टीम से जुड़ना चाहता है, हालांकि आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट को ही करना है।

IPL 2020: Players who have pulled out of this season

आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हरभजन सिंह का यह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ तीसरा सीजन होता, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। भज्जी टीम के साथ यूएई भी नहीं गए थे। सूत्रों की माने तो यह ऑफ स्पिनर कोरोनाकाल में क्रिकेट खेलने के पक्ष में कतई नहीं है इसलिए स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। भज्जी के जाने के बाद अब स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी इमरान ताहिर, पीयूष चावला और युवा मिचेल सैंटनर के जिम्मे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Players who have pulled out of this season
जेसन रॉय

साल 2017 से आईपीएल का हिस्सा बने जेसन रॉय सबसे पहले गुजरात लायंस की ओर से खेलते थे। अपनी बेस प्राइज 1.5 करोड़ में इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल करियर के कुल आठ मुकाबलों में 179 रन बनाने वाले जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मौजूदा सीजन से बाहर हुए। 30 वर्षीय दिल्ली के सबसे विस्फोटक ओपनर की जगह टीम में ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IPL 2020: Players who have pulled out of this season
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई पेसर केन रिचर्डसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। रिचर्डसन ने कोरोना काल में में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने को प्राथमिकता दी और आईपीएल से हट गए। आरसीबी ने आईपीएल के लिए उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा को अपनी टीम में रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed