हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग मामले में आज होगी रिया चक्रवर्ती से कड़ी पूछताछ, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार
सुशांत सिंह राजपूत केस में शनिवार को काफी हलचल रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। आज एनसीबी ने रिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार का 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान आज से
राजधानी में मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार आज से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान शुरू करेगी। यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलेगा। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निवास स्थान से सुबह 10 बजे करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत में ब्राजील से भी ज्यादा कोरोना मरीज, 41 लाख के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह तक देश में कुल 40,23,179 मरीज थे। हालांकि एजेंसी के मुताबिक, राज्यों के आंकड़ों के आधार पर संक्रमितों की संख्या रात तक 41,00831 हो गई। जबकि ब्राजील में 40,93586 मरीज हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश देने ईरान पहुंचे राजनाथ, मध्य एशियाई देशों को भी साधा
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी तनातनी के बीच रूस का दौरा खत्म कर लौट रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अचानक ईरान पहुंच गए हैं। पूर्वोत्तर में चीन और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की वजह से राजनाथ की ईरान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर