फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 2020: कब-कहां और कितने बजे शुरू होगी नीलामी, कैसे देख सकते हैं LIVE

Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 auction: How to watch live auction, date time players list indian premier league news
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

भले ही IPL के 13वें सीजन को शुरू होने में लगभग चार माह बाकी हैं लेकिन खिलाड़ियों की मंडी अभी से सज गई है। आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता में आज नीलामी होने वाली है। खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। मनमाफिक कीमत पर प्रैंचाइजियां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने में सारा दिमाग लगा देंगे। इस दाैरान कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने वाली है। आप भी पूरे एक्शन का गवाह बनना चाहते हैं तो जानिए यह नीलामी कब और कहां होगी। साथ ही आप कैसे इसे लाइव देख सकते हैं।



IPL 2020 auction: How to watch live auction, date time players list indian premier league news
आईपीएल नीलामी - फोटो : Twitter

वीवो आईपीएल ऑक्शन की शुरूआत 19 दिसंबर को 2:30 बजे शुरू होने वाली है। यह पहला मौका है जब आईपीएल की नीलामी दोपहर में होगी। सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के तमाम चैनल्स पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी / 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, 1 तमिल, 1 तेलुगु, 1 कन्नड़, 1 बंगला चैनल पर देख सकते हैं। इस बात की पुष्टि स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने ट्विटर के जरिए की है।

IPL 2020 auction: How to watch live auction, date time players list indian premier league news
पंजाब

332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें से 73 खिलाड़ी चुने जाएंगे। पंजाब के पर्स में सबसे अधिक रकम है। किग्स इलेवन के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 42.70 करोड़ रुपए हैं, जबकि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की मालिकाना वाली टीम ने खिलाड़ियों को खरीदने में अब तक 42.30 करोड़ की रकम खर्च कर दी है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 auction: How to watch live auction, date time players list indian premier league news

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सबसे अधिक पैसे खर्च किए हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खर्च करने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है। सीएसके ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 70.40 करोड़ रुपए खर्च किए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 68 करोड़ रुपये नीलामी से पहले ही खर्च किए हैं।

विज्ञापन
IPL 2020 auction: How to watch live auction, date time players list indian premier league news

ऑक्शन के दौरान आईपीएल की चार ऐसी टीमें है जो 10-10 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। सबसे अधिक 12 स्लॉट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के पास खाली है। इसमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली पांच विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। केकेआर के पास 11, राजस्थान रॉयल्स के पास 11, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 9, हैदराबाद और मुंबई के पास सात स्थान खाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed