भले ही IPL के 13वें सीजन को शुरू होने में लगभग चार माह बाकी हैं लेकिन खिलाड़ियों की मंडी अभी से सज गई है। आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता में आज नीलामी होने वाली है। खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। मनमाफिक कीमत पर प्रैंचाइजियां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने में सारा दिमाग लगा देंगे। इस दाैरान कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने वाली है। आप भी पूरे एक्शन का गवाह बनना चाहते हैं तो जानिए यह नीलामी कब और कहां होगी। साथ ही आप कैसे इसे लाइव देख सकते हैं।
2 of 6
आईपीएल नीलामी
- फोटो : Twitter
वीवो आईपीएल ऑक्शन की शुरूआत 19 दिसंबर को 2:30 बजे शुरू होने वाली है। यह पहला मौका है जब आईपीएल की नीलामी दोपहर में होगी। सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के तमाम चैनल्स पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी / 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, 1 तमिल, 1 तेलुगु, 1 कन्नड़, 1 बंगला चैनल पर देख सकते हैं। इस बात की पुष्टि स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने ट्विटर के जरिए की है।
332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें से 73 खिलाड़ी चुने जाएंगे। पंजाब के पर्स में सबसे अधिक रकम है। किग्स इलेवन के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 42.70 करोड़ रुपए हैं, जबकि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की मालिकाना वाली टीम ने खिलाड़ियों को खरीदने में अब तक 42.30 करोड़ की रकम खर्च कर दी है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सबसे अधिक पैसे खर्च किए हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खर्च करने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है। सीएसके ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 70.40 करोड़ रुपए खर्च किए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 68 करोड़ रुपये नीलामी से पहले ही खर्च किए हैं।
ऑक्शन के दौरान आईपीएल की चार ऐसी टीमें है जो 10-10 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। सबसे अधिक 12 स्लॉट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के पास खाली है। इसमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली पांच विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। केकेआर के पास 11, राजस्थान रॉयल्स के पास 11, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 9, हैदराबाद और मुंबई के पास सात स्थान खाली हैं।