आईपीएल के दसवें सीजन का अंत अब करीब है। सीजन का फाइनल रविवार शाम मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में अपना दूसरा सीजन खेल रही पुणे ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लीग चरण में 14 में 9 मैच जीतकर पुणे अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही थी। इसके बाद क्वालीफायर्स में मुंबई को मात देकर पुणे ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। पुणे के इस शानदार प्रदर्शन में युवा खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आईए पुणे के पांच खिलाड़ियों पर नजर डालें जिनपर फाइनल में प्रशंसकों की नजर होंगी।
IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...
IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...
राहुल त्रिपाठी
आईपीएल में सुपरजायंट के लिए अपना पहला मैच खेलने से पहले बेहद कम लोग थे जो राहुल त्रिपाठी को पहचानते थे। सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय राहुल त्रिपाठी को मुंबई रणजी टीम में जगह पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उन्हें जैसे ही पुणे के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने यह निश्चय कर लिया कि इस मौके को वह हाथ से नहीं जाने देंगे। अब सीजन के आखिर में वह आरपीएस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 13 मैच में 29.84 की औसत और 149.80 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए हैं। केकेआर के खिलाफ वह शतक बनाने से चूक गए। लेकिन वह टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीतने में कामयाब रहे। फाइनल में वह एक बार फिर रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यदि पुणे को खिताब पर कब्जा करना है तो उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...
31 वर्षीय मनोज तिवारी ने अपने अनुभव के बल पर पुणे के मध्यक्रम को मजबूती दी है। तिवारी ने मौजूदा सीजन में पुणे की ओर से 14 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35.22 की औसत से 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले। शुरुआती झटके लगने के बाद जब कभी पुणे की टीम मुश्किल में फंसी तिवारी ने अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर में शुरुआती विकेट खोने के बाद पारी को संभाला और 58 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसलिए मुंबई के खिलाफ फाइनल में तिवारी का बल्ले का चलना जरूरी है। यदि वह अपने रंग में नजर आए तो मुंबई के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...
आईपीएल में पहली बार कप्तानी के दबाव के बगैर खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें होंगी। आईपीएल के फाइनल में रिकॉर्ड सातवीं बार पहुंचने वाले धोनी ने अपने बल्ले के धमाके से पहले ही आलोचकों को कड़ा जवाब दे चुके हैं। विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में शुमार धोनी मौजूदा सीजन में खेले 14 मैचों में 28 की औसत से 280 रन बना चुके हैं। पहले क्वालीफायर में उनकी 41 रन की धमाकेदार पारी पुणे के लिए निर्णायक साबित हुई। धोनी के प्रशंसक एक बार फिर उनसे फाइनल में कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की आशा करेंगे। यदि धोनी का बल्ला एकबार फिर चल निकला तो मुंबई के गेंदबाजों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी।
IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...
मौजूदा सीजन में पुणे के बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट हैट्रिक हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। पिछली बार जिन टीमों के लिए उनादकट खेले वह अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। वह इस बार न केवल पुणे की एकादश के स्थाई सदस्य बने बल्कि सामने से गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया।