{"_id":"5bd7e8dbbdec2269b059cb59","slug":"indian-team-wants-wives-company-for-whole-2019-world-cup-in-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के लिए विराट कंपनी ने रखी तीन मांग, बोले- रिजर्व कोच, पत्नी और केला चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप के लिए विराट कंपनी ने रखी तीन मांग, बोले- रिजर्व कोच, पत्नी और केला चाहिए
Tue, 30 Oct 2018 08:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat banana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड में 2019 विश्व कप खेला जाना है। टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियन बनने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि, इस बार टीम इंडिया ने मांग रखी है, जिस पर बातचीत का दौर जारी है। भारतीय टीम के क्रिकेटरों ने विश्व कप के दौरान पूरे समय अपनी पत्नियों का साथ मिलने की मांग रखी है। इसके अलावा उन्होंने एक रिजर्व ट्रेन कोच और केले की भी मांग की है।
2 of 6
rohit sharma with ritika sajdeh
बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) के सामने यह मांगे रखी गई हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुई समीक्षा बैठक में सीओए से कहा गया कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों को साथ में रहने की इजाजत दी जाए। वहीं सड़क यातायात के बजाय ट्रेन से सफर करने की छूट मिले। हां, नाश्ते में केले की व्यवस्था जरूर की जाए।
3 of 6
bcci
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीओए केले की मांग जानकर हैरान रह गया। सूचना मिली है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पंसदीदा फल की मांग को पूरा नहीं कर सका था। इस पर सीओए ने कहा कि खिलाड़ियों को टीम मैनेजर से कहना चाहिए था कि बीसीसीआई के खर्चे पर केले खरीदे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
team india
बता दें कि टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं बीता था। टी-20 सीरीज जीतने के बाद वन-डे और टेस्ट सीरीज में उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुई टेस्ट सीरीज से पूर्व समीक्षा बैठक में कप्तान विराट कोहली सहित अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री और चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Virushka
सीओए के सामने दूसरी मांग विश्व कप के लिए ट्रेन की यात्रा को प्राथमिकता देने की हुई। सीओए ने पहले नहीं माना, लेकिन कोहली ने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी खुद भी ट्रेन में सफर करते हैं। सूत्र ने बताया कि सीओए चिंतित थी कि ट्रेन में खिलाड़ियों को फैंस कहीं न घेर लें। हालांकि, जोर देने पर सीओए इस शर्त पर सहमत जरूर हुई, लेकिन साथ ही कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए फिर सीओए या बोर्ड को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।