फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: इन 5 खिलाड़ियों ने कोटला टेस्ट को बनाया यादगार

Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विकास कुमार, अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka 5 best performance in delhi test
INDvSL - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला गया। मैच का आखिरी दिन बेहद ही रोमांचक स्थिति में जा पहुंचा था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण इस मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। 


टीम इंडिया ने श्रीलंका को 410 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में उसने 246/5 रन बनाए। टीम इंडिया को अंतिम दिन जीतने के लिए 7 विकेट की जरूरत थी, लेकिन वो पूरे दिन मात्र दो ही विकेट लेने में कामयाब रही। धनंजय डीसिल्वा ने टीम इंडिया के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अंत तक नाबाद रहे। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच के हीरो रहे... 
india vs sri lanka 5 best performance in delhi test
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 287 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन की पारी खेली। कोहली के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक था, इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों की बराबरी की। इसके अलावा यह कोहली का बतौर कप्तान भी छठा दोहरा शतक था। इसकी साथ वो अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। कोहली पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था। उन्होंने 5 बार यह कारनामा किया था।  
 
india vs sri lanka 5 best performance in delhi test
मुरली विजय - फोटो : BCCI
टीम इंडिया में करीब एक साल बाद वापसी कर रहे ओपनर मुरली विजय शानदार फॉर्म में हैं। नागपुर टेस्ट के बाद उन्होंने सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया। विजय ने नागपुर में 221 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 128 रन और दूसरे टेस्ट में 267 गेंदों 13 चौकों की मदद से 155 रन बनाए। इसी के साथ विजय ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs sri lanka 5 best performance in delhi test
dinesh chandimal - फोटो : reuters
इस पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे लंकाई बल्लेबाजों ने इस मैच में जोरदार वापसी की। कप्तान दिनेश चंडीमल ने 361 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 164 रन की पारी खेलकर पहली पारी में श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा। चंडीमल के टेस्ट करियर का यह सर्वोत्तम स्कोर भी है। 
 
विज्ञापन
india vs sri lanka 5 best performance in delhi test
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : BCCI
नागपुर टेस्ट के दूसरी पारी में ही एंजिलो मैथ्यूज ने शानदार 82 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलकर अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे। मैथ्यूज ने इस मैच में 268 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 111 महत्वपूर्ण रन बनाए। करीब दो साल बाद टेस्ट में शतक लगाने वाले मैथ्यूज के टेस्ट करियर का यह 8वां शतक था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed