{"_id":"5a28df274f1c1b9e678c018c","slug":"virat-kohli-gifts-his-willow-to-sri-lankan-cricketer-kusal-mendis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को दिया 'स्पेशल गिफ्ट', फिर मिला ऐसा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को दिया 'स्पेशल गिफ्ट', फिर मिला ऐसा जवाब
Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं। इस सीजन में चोटिल होने के बाद वो अब तक वापसी नहीं कर सके हैं और उन्हें अपनी मैच फिटनेस साबित करना है। इस कठिन समय के बावजूद श्रीलंकाई क्रिकेटर काफी खुश हैं, क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से उसे एक स्पेशल गिफ्ट मिला है।
2 of 5
कुशल मेंडिस
मेंडिस ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए भारतीय कप्तान कोहली को धन्यवाद दिया है। हालांकि, मेंडिस के ट्वीट को कई लोग आसानी से समझ नहीं पा रहे हैं और यह बातें भी चल रही हैं कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
ट्वीट में कुसल मेंडिस ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 'शानदार विलो' देने के लिए धन्यवाद कहा है। ट्वीट से ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय कप्तान ने श्रीलंकाई क्रिकेटर को अपना बैट गिफ्ट में दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
अगर ऐसा है, तो टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए यह नई बात नहीं है क्योंकि कोहली पहले भी अपना बैट खिलाड़ियों को गिफ्ट कर चुके हैं। इससे पहले कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपना बल्ला उपहार के रूप में दिया था। बहरहाल, कुसल मेंडिस इस गिफ्ट को पाकर बेहद खुश हैं और इसी के चलते उन्होंने ट्वीट करके कप्तान कोहली का धन्यवाद अदा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
हालांकि, टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 1-0 से मात दी। दोनों टीमों के बीच कोलकाता में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा जबकि नागपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट टीम इंडिया ने एक पारी और 239 रन से जीता। इसके बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में तीसरा टेस्ट ड्रॉ खेला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।