{"_id":"5999ba584f1c1b3e588b462f","slug":"india-vs-sri-lanka-2017-first-odi-at-dambulla-intresting-facts-related-to-india-s-9-wicket-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा... ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
Mon, 21 Aug 2017 09:40 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शिखर धवन
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार को दाम्बुला में हुआ। दाम्बुला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिया। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 216 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर रोहित शर्मा जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली का बल्ला ऐसा चला कि श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त हो गए और टीम इंडिया ने 28.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से विराट जीत दर्ज की। शिखर धवन 132(90) और विराट 82() बनाकर नाबाद रहे।
IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
2 of 7
टीम इंडिया
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला वनडे 127 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। यह श्रीलंका के खिलाफ गेंदों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2010 में इसी मैदान पर 93 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी।
IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
3 of 7
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
शिखर ने दाम्बुला में 71 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके 11 वनडे शतकों में सबसे तेज शतक है। इससे पहले शिखर ने साल 2013 में कानपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंद में शतक पूरा किया था। यह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सीरीज में बना दूसरा सबसे तेज शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
4 of 7
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
विराट कोहली ने दाम्बुला में नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। यह विराट की रनों का पीछा करते हुए वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन की 45वीं पारी थी। इससे पहले विराट और गांगुली 44 पारी के साथ बराबरी पर थे। रनों का पीछा करते हुए 50+ की सबसे ज्यादा 69 पारियां सचिन तेंदुलकर के नाम दर हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर 50 पारियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस हैं। इसके बाद विराट तीसरे पायदान पर हैं। वर्तमान पीढ़ी के क्रिकेटरों में रनों का पीछा करते हुए रन बनाने के मामले में वह पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन
IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...
5 of 7
शिखर धवन
- फोटो : espn
शिखर धवन विराट कोहली के बाद श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो वनडे में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में 125 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब दाम्बूला में उन्होंने नाबाद 132 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।