{"_id":"68d8f5de5b42f7f94b014d0a","slug":"india-vs-pakistan-t20i-records-most-wins-top-run-getters-wicket-takers-fifties-catches-asia-cup-final-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20 Record: दोनों के बीच मैच में भारतीयों का रहा है दबदबा, धोनी-कोहली और युवराज ने किया था बुरा हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20 Record: दोनों के बीच मैच में भारतीयों का रहा है दबदबा, धोनी-कोहली और युवराज ने किया था बुरा हाल
Sun, 28 Sep 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:16 PM IST
सार
मैदान के बाहर का ड्रामा कई बार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर भारी पड़ा, लेकिन अब फोकस पूरी तरह से मैदान पर होगा, जब दोनों टीमें खिताब के लिए आखिरी बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान
- फोटो : ANI
एशिया कप 2025 के फाइनल में आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने जा रहे हैं। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भिड़ चुके हैं। हर मैच से पहले जो माहौल बना, वह किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं रहा।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
टीम रिकॉर्ड्स
- हेड टु हेड: भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 12 बार जीत हासिल की है, जिसमें एक ऐतिहासिक बॉल आउट जीत भी शामिल है। पाकिस्तान सिर्फ तीन बार भारत को हरा सका है।
- उच्चतम और न्यूनतम स्कोर: दोनों के बीच मैच में सबसे बड़े कुल स्कोर का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर दिसंबर 2012 में अहमदाबाद में आया था, जब टीम ने 192/5 बनाए थे। वहीं, दोनों टीमों के बीच मैच में न्यूनतम कुल स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान की टीम फरवरी 2016 में मीरपुर में सिर्फ 83 रन पर ढेर हो गई थी।
- रनों और विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत टीम इंडिया के नाम दर्ज है। दिसंबर 2012 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था। वहीं, दोनों टीमों के बीच मुकाबले में विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के नाम दर्ज है। उसने अक्तूबर 2021 में दुबई में भारत को 10 विकेट से हराया था।
- रनों और विकेट के अंतर से सबसे करीबी जीत: दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले में रनों के अंतर से सबसे करीबी जीत भारत के नाम दर्ज है। उसने टी20 विश्व कप के फाइनल में सितंबर 2007 में जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था। वहीं, विकेट के लिहाज से सबसे करीबी जीत भी भारत के नाम ही दर्ज है। टीम इंडिया ने अक्तूबर 2022 में मेलबर्न में चार विकेट से दर्ज की थी।
विराट कोहली
- फोटो : ANI
बैटिंग रिकॉर्ड्स: टी20 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बैटिंग रिकॉर्ड्स की बात करें तो यह पूरी तरह विराट कोहली के नाम है।
- सबसे ज्यादा रन: दोनों की भिड़ंत में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उन्होंने 11 पारियों में 492 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 123.92 का रहा है।
- सबसे बड़ा निजी स्कोर: विराट कोहली ने अक्तूबर 2022 में मेलबर्न में नाबाद 82 रन बनाए थे।
- सबसे ज्यादा फिफ्टी: कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच अर्धशतक लगाए हैं।
- सबसे ज्यादा छक्के: कोहली के नाम 11 छक्के हैं, जो दोनों के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा हैं।
- एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के: युवराज सिंह ने दिसंबर 2012 के अहमदाबाद टी20 में एक पारी में सात छक्के लगाए थे।
- सबसे बड़ी साझेदारी: अक्तूबर 2021 में दुबई में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर भारत को हराया था।
- सबसे ज्यादा शून्य: दोनों टीमों के बीच मुकाबले में हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के नाम दो-दो शून्य के स्कोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा
- फोटो : ANI
बॉलिंग रिकॉर्ड्स: टी20 में गेंदबाजी में सबसे आगे भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं।
- सबसे ज्यादा विकेट: दोनों के बीच मुकाबले में हार्दिक पांड्या के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने आठ मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं।
- सबसे अच्छी गेंदबाजी: तीन गेंदबाजों ने पारी में चार-चार विकेट झटके हैं। इनमें भुवनेश्वर कुमार, उमर गुल और मोहम्मद आसिफ शामिल हैं। इन तीनों में से आसिफ का 4/18 अब तक का सबसे स्पेल रहा है।
- सबसे ज्यादा रन दिए: भुवनेश्वर कुमार ने दिसंबर 2012 के अहमदाबाद टी20 में अपने चार ओवर में 45 रन लुटाए थे।
विज्ञापन
रैना-धोनी
- फोटो : twitter
विकेटकीपिंग और फील्डिंग रिकॉर्ड्स: दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबलों में एमएस धोनी का विकेटकीपिंग रिकॉर्ड अब तक सबसे शानदार है। फील्डिंग में सुरेश रैना का नाम सबसे ऊपर आता है।
- सबसे ज्यादा शिकार: दोनों के बीच मुकाबले में धोनी के नाम सबसे ज्यादा शिकार हैं। उन्होंने नौ कैच और दो स्टंपिंग समेत 11 शिकार किए हैं।
- एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार: सितंबर 2012 में कोलंबो टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने चार शिकार किए थे।
- सबसे ज्यादा कैच (गैर विकेटकीपर): रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ कैच लपके हैं।
- एक पारी में सबसे ज्यादा कैच: दोनों के बीच मुकाबले में रैना (मीरपुर, 2014) और मोहम्मद नवाज (सितंबर 2022) ने एक पारी में तीन-तीन कैच लपके हैं।