सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जिससे भारत ने गुरुवार की रात को इंग्लैंड को चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की। जब वह इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी हो चुके थे तब मुंबई के इस बल्लेबाज को विवादास्पद तरीके से आउट दे दिया गया। बावजूद इसके यह बल्लेबाज निराश नहीं है और उन्होंने कहा कि कुछ चीजें खिलाड़ियों के नियंत्रण में नहीं होती हैं।
2 of 5
मलान का विवादित कैच
- फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
डेविड मलान ने सैम करन की गेंद पर सूर्यकुमार का सीमा रेखा पर कैच लिया जिसमें रिप्ले से साफ लग रहा था कि गेंद ने जमीन को स्पर्श किया है, लेकिन कई कोण से रिप्ले देखने के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का आउट का फैसला बने रहने दिया।
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
सूर्यकुमार ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'जहां तक मेरे आउट होने की बात है तो मैं वास्तव में निराश नहीं हूं क्योंकि कुछ चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं हैं। जो चीजें मेरे नियंत्रण में हैं मैं उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करता हूं। इससे बाहर की चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं होती हैं।'
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिस पहली गेंद का सामना किया उस पर छक्का लगाया और यह गेंद किसी और की नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की थी। उन्होंने, 'जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी उससे मैं वास्तव में खुश हूं। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मेरी रणनीति स्पष्ट थी। मैंने आईपीएल के पिछले दो तीन सत्रों में आर्चर को देखा था। मैंने उनके सभी मैच देखे थे और जानता था कि नए बल्लेबाज के लिए उनकी रणनीति क्या होती है। मैंने उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनायी थी।'
5 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। जब मुझे पता चला कि मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है तो मैं बहुत खुश था। मैं जानता था कि मैंने पूर्व में क्या किया है और मुझे उसी के अनुसार चलना है। सूर्यकुमार ने कहा, 'मैं इस तरह की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ था। मैं कुछ भी अलग हटकर नहीं करना चाहता था।'