ऐतिहासिक ईडन गार्डन के आस-पास पहुंचते ही किसी को भी पिंक सिटी जयपुर में होने का भ्रम हो सकता है। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से खेले जा रहे दिन-रात्रि मैच से पहले न सिर्फ ईडन बल्कि पूरा महानगर ही गुलाबी रंग में रंग गया है। सूरज ढलते ही ईडन के भीतर और बाहर जहां तक निगाह जाती है हर तरफ गुलाबी ही नजर आता है। देश के इस पहले दिन-रात्रि मैच के कोलकाता में आयोजन से यहां क्रिकेटप्रेमियों में भारी उत्साह है। मैच की ज्यादातर टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल (सीएबी) को पांचों दिन हाउसफुल रहने का भरोसा है।
INDvBAN: गुलाबी रंग में रंगा कोलकाता, शहर भर में पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर उत्साह
रीता तिवारी, कोलकाता
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन