फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोपहर एक बजे डे-नाइट टेस्ट में फेंकी जाएगी पहली पिंक गेंद, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें

Fri, 22 Nov 2019 10:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 22 Nov 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh Day Night Test  Everything You Need To Know About Pink Ball Test Match
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रही है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर दूधिया रौशनी में खेला जाएगा। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए साल 2012 में डे-नाइट टेस्ट की मंजूरी दी थी। सात साल के बाद भारतीय टीम गुलाबी गेंद से खेलने के लिए 22 नवंबर को ईडन गार्डंस के मैदान पर उतरेगी। इस गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले आइए जानते हैं डे-नाइट मुकाबले के कुछ ट्विस्ट के बारे में, जो इस खेल को और भी रोमांचक बनाएंगे।

 
India vs Bangladesh Day Night Test  Everything You Need To Know About Pink Ball Test Match
डे-नाईट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

डे नाइट टेस्ट में भी दिन में खेले जाने वाले मुकाबले की तरह ही एक दिन में 90 में ओवर का खेल होगा। खराब मौसम और रौशनी के कारण खेल कम ओवर का भी हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से अंपायर के निर्णय पर निर्भर करेगा। हालांकि डे-नाइट टेस्ट में रौशनी की समस्या नहीं होगी, लेकिन खराब मौसम अगर खेल को प्रभावित करेगा, तो कम ओवर का खेल होगा।

India vs Bangladesh Day Night Test  Everything You Need To Know About Pink Ball Test Match
गुलाबी गेंद

12: 30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा। डे-नाइट टेस्ट का खेल दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खेला जाएगा। इस बीच दो ब्रेक होंगे। हर दिन का खेल तीन सेशन में बंटा होगा। पहला सेशन दिन की शुरुआत से लंच तक होगा। दूसरा लंच से चायकाल तक और तीसरा सत्र टी से दिन के खेल के अंत तक। टीम को पहला ब्रेक 40 मिनट का मिलेगा, जो शाम तीन बजे से 3:40 तक चलेगा और दूसरा 5:40 से शाम छह बजे तक 20 मिनट का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh Day Night Test  Everything You Need To Know About Pink Ball Test Match
शेख हसीना और पश्चिम बंगाल - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट को यादगार बनाने के लिए कई खास इंतेजाम किए हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे, वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस ऐतिहासिक मैच का शुभारंभ घंटी बाजकर करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed