{"_id":"59c3e31f4f1c1b8e688b5b4f","slug":"india-vs-australia-kolkata-odi-kuldeep-yadav-become-first-indian-spinner-to-claim-hat-tric","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही कुलदीप के नाम हुए कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही कुलदीप के नाम हुए कई रिकॉर्ड
Fri, 22 Sep 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में हैट्रिक हासिल करने वाले वो चेतन शर्मा और कपिल देव के बाद तीसरे भारतीय हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले वह दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हैं।
कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव
2 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
कुलदीप यादव ने कोलकाता वनडे के अपने आठवें और मैच के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर दिया। वेड ने 2 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए आगर कुलदीप की सीधी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद मोर्चा संभालने आए पैट कमिंस के बल्ले का कोना लेती हुई कुलदीप की गेंद धोनी के दस्तानों में समा गई। 148 ओवर में पांच से कंगारू टीम अचानक से 148 रन पर आठ विकेट पर पहुंच गई। कुलदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव
3 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
चेतन शर्मा ने साल 1987 में खेले गए विश्वकप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में हैट्रिक ली थी। उनकी हैट्रिक की खासियत यह थी कि तीनों ही बल्लेबाज बोल्ड होकर पवेलियन लौटे थे। इसके बाद हरियाणा हरिकेन के नाम से विख्यात कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही हैट्रिक ली थी। इसके 26 साल बाद कुलदीप ने ईडेन गार्डन में हैट्रिक लेने का कारनाम किया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव
4 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
वनडे क्रिकेट की 42वीं हैट्रिक लेने वाले कुलदीप हैट्रिक लेने का कारनाम करने वाले दुनिया के सातवें स्पिनर हैं। उनसे पहले सकलैन मुश्ताक, अब्दुर्र रज्जाक, प्रोस्पर उत्सेया, तायजुलइस्लाम, जेपी डुमिनी, वनिंदू हसरंगा ने वनडे में हैट्रिक ली है।
विज्ञापन
कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव
5 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2017 में अपने डेब्यू मैच में 19 साल 338 दिन की उम्र में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।