फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें

Fri, 22 Sep 2017 03:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 22 Sep 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
how Chinaman kuldeep yadav became hat-trick man Against Australia in Kolkata
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन में जीत के हीरो तो कई रहे लेकिन सबकी नजरें चाइनामैन से हैट्रिक मैन बने कुलदीप यादव की और मुड़ गईं। कुलदीप वनडे क्रिकेट में  हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ने ये कारनामा किया था लेकिन दोनों तेज गेंदबाज थे। कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद में मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर इतिहास रच दिया। आईए नजर डालें किस तरह कुलदीप ने इन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। 

कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें

how Chinaman kuldeep yadav became hat-trick man Against Australia in Kolkata
मैथ्यू वेड - फोटो : PTI
2 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे बांए हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कुलदीप की टप्पा खाकर ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद को कट करने का प्रयास किया। गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे ऑफ स्टंप पर लगी और उनकी गिल्लियां बिखर गईं। 

कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें

how Chinaman kuldeep yadav became hat-trick man Against Australia in Kolkata
एस्टन आगर - फोटो : PTI
मैथ्यू वेड के बाद बल्लेबाजी करने आए स्पिनर एस्टर आगर को कुलदीप ने सीधी गेंद फेंकी। जो सीधे जाकर उनके पिछले पैड के निचले हिस्से में लगी। अंपायर ने उन्हें विकेट के सामने पाया और बिना कोई संकोच किए एलबीडब्ल्यू करार दिया। वेड खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें

how Chinaman kuldeep yadav became hat-trick man Against Australia in Kolkata
पैट कमिंस - फोटो : PTI
वेड के बाद बल्लेबाजी करने पैट कमिंस आए। दांए हाथ के बल्लेबाज पैट कमिंस के लिए कुलदीप ने अलग प्लान बना रखा था। कुलदीप ये जानते थे कि गेंद अंदर की तरह ज्यादा स्पिन नहीं हो रही है बावजूद इसके उन्होंने ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर गुगली डाली। जिसे कमिंस पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेट कीपर धोनी के दस्तानों में समा गई। इसी के साथ कुलदीप ने इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन

कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें

how Chinaman kuldeep yadav became hat-trick man Against Australia in Kolkata
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
इसी साल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले कुलदीप ने अपने करियर के महज नवें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। उनके नाम कोलकाता वनडे के बाद 16 विकेट हो गए हैं। 41 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप ने 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed