फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने उतारी अब तक की सबसे बूढ़ी टीम, 29.53 वर्ष है टीम इंडिया की औसत उम्र

Fri, 24 May 2019 08:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
India's World Cup Squad 2019 is the oldest to represent the country in the tournament
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने विश्व कप में अपनी अब तक की सबसे अनुभवी और उम्रदराज टीम उतारी है। भारतीय टीम की औसत उम्र 29.53 वर्ष है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी (37 साल, 319 दिन) सबसे उम्रदराज तो कुलदीप यादव (24 साल, 159 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। विश्व कप में भाग ले रही सभी दस टीमों में भारतीय टीम उम्र के मामले में तीसरे नंबर पर है।

 

India's World Cup Squad 2019 is the oldest to represent the country in the tournament
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया

अगर 1975 से अब तक की भारतीय टीमों पर गौर किया जाए तो विराट एंड कंपनी उम्र के मामले में पिछली सभी टीमों को पीछे छोड़ देती है। धोनी की टीम की औसत उम्र थी 28.3 वर्ष : 2011 की इससे पहले भारत ने विश्व कप में सबसे उम्रदराज टीम 2011 में उतारी थी, जिसकी औसत उम्र 28.3 वर्ष थी।

India's World Cup Squad 2019 is the oldest to represent the country in the tournament
विश्व कप 1983

धोनी की अगुआई वाली यह टीम विश्व विजेता बनी थी। 1983 में कपिल देव की अगुआई वाली टीम भी भारत की तब तक की सबसे उम्रदराज (औसत उम्र 27.10) टीम थी। कपिल की टीम भी विजेता बनी थी। 1975 की टीम की औसत उम्र 26.8 और 1979 की टीम की 26.6 वर्ष थी। कपिल की 1987 की टीम की औसत उम्र 26.2 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's World Cup Squad 2019 is the oldest to represent the country in the tournament
1992 विश्व कप भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

1992 टीम थी सबसे युवा

मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व वाली 1992 की टीम की औसत उम्र 25.4 थी जो अब तक की भारत की सबसे युवा टीम थी लेकिन उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 

विज्ञापन
India's World Cup Squad 2019 is the oldest to represent the country in the tournament
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

श्रीलंका सबसे उम्रदराज टीम तो बांग्लादेश सबसे युवा

टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी दस टीमों में श्रीलंका (29.9 वर्ष) पहले और दक्षिण अफ्रीका (29.5 वर्ष) दूसरे और उसके बाद भारतीय टीम सबसे उम्रदराज है। बांग्लादेश की टीम (औसत उम्र 27.27) सबसे कम उम्र की है। अफगानिस्तान (27.40) भी उससे अधिक पीछे नहीं है। पाकिस्तान की टीम 27.33 वर्ष औसत उम्र के साथ तीसरे स्थान पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed