{"_id":"5ce80c31bdec2207254c96d1","slug":"mark-waugh-says-virat-kohli-jos-buttler-and-david-warner-are-top-three-batsmen-in-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्क वॉ की भविष्यवाणी, बोले- विश्व कप में इन तीन खिलाड़ियों का जमकर चलेगा बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मार्क वॉ की भविष्यवाणी, बोले- विश्व कप में इन तीन खिलाड़ियों का जमकर चलेगा बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 24 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mark Waugh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए अपने शीर्ष-3 बल्लेबाज चुने हैं और इन तीनों में भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के जोस बटलर और उनके हमवतन डेविड वॉर्नर के नाम शामिल हैं। क्रिकेट डॉट को डॉट एयू ने मार्क के हवाले से लिखा है, 'निश्चित ही कोहली, वह नंबर-1 हैं।'
2 of 4
विराट, बटलर और वॉर्नर
- फोटो : file
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज बटलर को उन्होंने अपनी दूसरी पंसद बताया, 'जोस बटलर, मैं शीर्ष-3 में उन्हें दूसरे नंबर पर रखूंगा।' बटलर बीते चार साल में खेल के सभी प्रारूपों में बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में 50 गेंदों पर शतक जमाया था और इससे पहले फरवरी में 77 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेली थी।
3 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
मार्क ने तीसरे नंबर पर उस बल्लेबाज को रखा है जो एक साल के प्रतिबंध के वापसी कर रहा है और वापसी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बना। मार्क ने कहा, 'एरोन फिंच शानदार है और उतने ही शानदार वॉर्नर हैं। मैं वॉर्नर के साथ जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
icc world cup
बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।