फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ब्लैक में बिक रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट, दाम छू रहे हैं आसमान

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
India pakistan world cup match ticket price increased after reselling
भारत बनाम पाकिस्तान

क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं और कई खेले जाने बाकी हैं। राउंड रोबिन फॉर्मेट में इस बार सभी टीमों को आपस में 1-1 मैच जरूर खेलना है।



इन सबके बीच दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को जिस भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार था वो अब नजदीक आ चुका है। अब से कुछ घंटे बाद ही रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड ग्राउंड में दोनों टीमें लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने होंगी।



विश्व क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम जब फिर से टकराएंगी तो रोमांच, जोश और तनाव दोनों मुल्कों के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों पर हावी रहेगा।
 

India pakistan world cup match ticket price increased after reselling
भारत विरुद्ध पाकिस्तान

इस रोमांचक मुकाबले को देखने और उसका गवाह बनने के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने तैयारियां कर रखी हैं। भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच ही है, जिसकी वजह से इस मैच के टिकट 50-60000 रुपए तक बिक रहे हैं।

India pakistan world cup match ticket price increased after reselling
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

जी हां, भारत-पाक मुकाबले के टिकटों की कीमत अब 60 हजार रुपए तक पहुंच गई है। साल 2013 के बाद दोनों देशों में आई तल्खी के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी और एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में ही आमने-सामने हो पाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India pakistan world cup match ticket price increased after reselling
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

इतने अंतराल के बाद होने वाले मैचों की वजह से भी इस बार दर्शकों में रोमांच और उत्साह बढ़ा हुआ है और इसीलिए 26 हजार क्षमता वाले ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होने वाले इस मैच के टिकट विंडो खुलने के कुछ ही घंटों में बिक गए। 

विज्ञापन
India pakistan world cup match ticket price increased after reselling
भारत बनाम पाकिस्तान

ब्रिटेन में लाखों की संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोग रहते हैं और एक कारण यह भी है कि इस महामुकाबले के लिए टिकटों की कीमतें आसमान छूने लगीं। हालांकि जिन लोगों ने शुरुआत में ही टिकट खरीद लिया था, वे अब उन्हें बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे ही लोगों से टिकट लेकर उसकी दोबारा बिक्री करने वाली वेबसाइट 'वियागोगो' के मुताबिक उसके पास करीब 480 टिकट दोबारा बिक्री के लिए आए जिनमें ब्रॉन्ज, गोल्ड, प्लेटिनम और सिल्वर कटेगरी के टिकट थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed