फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये रेस्टोरेंट लोगों को मुफ्त में खिला रहा है पिज्जा, बस करना होगा छोटा सा काम

Sat, 15 Jun 2019 06:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Restaurant Offers Free Pizza to Customers who agree to have their smartphones locked up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

कभी-कभी कई रेस्टोरेंट ऐसे गजब के ऑफर लेकर आते हैं, जिनके बारे में जानकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। एक ऐसा ही ऑफर अमेरिका का एक रेस्टोरेंट लेकर आया है, जिसमें वो लोगों को मुफ्त में पिज्जा खिला रहा है। हालांकि इसके लिए लोगों को एक छोटा सा काम करना होगा। 

Restaurant Offers Free Pizza to Customers who agree to have their smartphones locked up
द करी पिज्जा कंपनी - फोटो : Social media

यह गजब का ऑफर कैलिफोर्निया की करी पिज्जा कंपनी अपने रेस्टोरेंट में दे रही है। इसके लिए शर्त ये है कि रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को अपना मोबाइल फोन लॉकर में रखवाना होगा। इसके बाद ही उन्हें एक पिज्जा मुफ्त में दिया जाएगा। अब ये ग्राहकों के ऊपर है कि वो उस पिज्जा को खाता है या किसी जरूरतमंद को दान कर देता है।   

Restaurant Offers Free Pizza to Customers who agree to have their smartphones locked up
द करी पिज्जा कंपनी - फोटो : Facebook

पिज्जा कंपनी की एक शर्त ये भी है कि मुफ्त पिज्जा पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम चार लोगों के समूह में आना होगा और सभी के पास स्मार्टफोन भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Restaurant Offers Free Pizza to Customers who agree to have their smartphones locked up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कंपनी फोन को लॉकर में रखने से पहले उसकी जांच करती है कि कहीं वो खराब फोन तो नहीं है। ग्राहकों को 24 घंटे के बाद पिज्जा दिया जाता है, जब वो दोबारा रेस्टोरेंट में आते हैं। 

विज्ञापन
Restaurant Offers Free Pizza to Customers who agree to have their smartphones locked up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस ऑफर को शुरू हुए करीब तीन हफ्ते बीत चुके हैं। कंपनी अब तक लोगों को 50 बड़े आकार के पिज्जा मुफ्त में दे चुकी है। कंपनी का कहना है कि उनकी इस पहल का मकसद लोगों को समूह में बातचीत करने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि आज के समय में जिस तरह लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे लोगों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed