फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Records: विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार बिना किसी शतक के बने 350+ रन

Thu, 02 Nov 2023 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Nov 2023 06:49 PM IST
सार

सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs SL: Virat Kohli broke Sachin Tendulkar record, Madushanka clean bowled Rohit, Shubman Gill, WC 2023
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे में आठवीं बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने वनडे में सात बार एक कैलेंडर ईयर में हजार रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली आठ बार के साथ सचिन से आगे निकल गए हैं। विराट ने मैच में वनडे करियर का 70वां अर्धशतक भी लगाया। विराट कोहली को दिलशान मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया। वह 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए।

सचिन को पीछे छोड़ा कोहली ने

IND vs SL: Virat Kohli broke Sachin Tendulkar record, Madushanka clean bowled Rohit, Shubman Gill, WC 2023
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं। इस साल कोहली ने अब तक 23 वनडे मैचों में 20 पारियां खेली हैं और 1054 रन बना लिए हैं। इनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। संगकारा छह बार हजार रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

संगकारा से इस मामले में आगे निकले कोहली

IND vs SL: Virat Kohli broke Sachin Tendulkar record, Madushanka clean bowled Rohit, Shubman Gill, WC 2023
विराट और संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 50 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक रहा। वहीं, इस विश्व कप में उनका यह पांचवां 50+ का स्कोर रहा। इस पारी से पहले तक उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 85, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55, बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103, न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। विराट का यह चौथा वनडे विश्व कप है और वह 13 बार 50+ का स्कोर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33* पारी खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ 33वीं पारी है। विराट ने विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
  • 21 - सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
  • 13 - विराट कोहली (33 पारी)
  • 12 - कुमार संगकारा (35 पारी)
  • 12 - शाकिब अल हसन (35 पारी)
  • 12 - रोहित शर्मा (24 पारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन गिल ने किया कमाल

IND vs SL: Virat Kohli broke Sachin Tendulkar record, Madushanka clean bowled Rohit, Shubman Gill, WC 2023
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शुभमन गिल ने भी श्रीलंका के खिलाफ 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इस कैलेंडर ईयर में यह उनका वनडे में 12वां 50+ का स्कोर रहा, जो कि सबसे ज्यादा है। इनमें पांच शतक (एक दोहरा शतक) और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में वह श्रीलंका के पथुम निसांका और पाकिस्तान के बाबर आजम से आगे निकल गए। शुभमन के 12 50+ के स्कोर में 70, 116, 208, 112, 85, 67*, 58, 121, 74, 104, 53 और 92 रन (इस मैच में) की पारी शामिल है। शुभमन गिल 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए।

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
  • 12-शुभमन गिल*
  • 11- पथुम निसांका
  • 11- बाबर आजम
  • 10- रोहित शर्मा
  • 10-विराट कोहली
विज्ञापन
IND vs SL: Virat Kohli broke Sachin Tendulkar record, Madushanka clean bowled Rohit, Shubman Gill, WC 2023
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने राहुल के साथ चेन्नई में नाबाद 165 रन की साझेदारी निभाई थी। भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में 189 रन की साझेदारी संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2019 में लीड्स में राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 165 रन की साझेदारी निभाई थी। श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम है। इन दोनों ने 1999 में टॉन्टन में 318 रन की साझेदारी निभाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed