Asia Cup 2025: पाकिस्तान पर भारत की खिताबी जीत से गदगद हुए दिग्गज, लक्ष्मण और शास्त्री बोले- बेहतरीन प्रदर्शन
एशिया कप 2025 के फाइनल में रोमांच और जुनून चरम पर रहा। टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। भारत की ऐतिहासिक जीत पर अब क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया और पूरी टीम को महज 146 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ झटके जरूर खाए, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन ठोकते हुए जीत की मजबूत नींव रखी। आखिरी पलों में जब भारत को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे, तब रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को विजय दिलाई। ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए। मैदान पर बल्ला लहराते तिलक और मायूस चेहरों के साथ खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर ने इस ऐतिहासिक फाइनल को और भी यादगार बना दिया।
एशिया कप 2025 के फाइनल में रोमांच और जुनून चरम पर रहा। टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। भारत की ऐतिहासिक जीत पर अब क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, 'टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर बधाई। यह जीत ट्रॉफी तक ही नहीं है बल्कि यह साहस, विश्वास और झंडे के लिये खेलने के लिये है। तिलक को खास बधाई जिसने काफी परिपक्वता का प्रदर्शन देते हुए साबित किया कि बड़े मुकाबले दिलेरों के लिये है। इस जीत में टीम के हर सदस्य का योगदान रहा।'
Congratulations to Team India on winning the #AsiaCup This triumph is not just about lifting the trophy, it’s about courage, belief and playing for the flag 🇮🇳 🇮🇳 Special congratulations to @TilakV9 who showed maturity beyond years and proved that big stages are for brave… pic.twitter.com/hIe0ZzoV8u
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) September 28, 2025
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, तनावपूर्ण फाइनल में लड़कों का शानदार प्रदर्शन। तिलक वर्मा की खास पारी, संयम और साहस से भरी। इसके लिये लोहे का कलेजा चाहिये। बेहतरीन प्रदर्शन।'
Great show of character by the boys in a tense final! 💪 A special knock by Tilak Verma - calm, composed, and clutch when it mattered most. That took nerves of steel! 🔥 Top effort. Well done, lads! 🇮🇳 @BCCI
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) September 28, 2025
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, 'खास जीत। खास टीम। हर प्रयास, हर पल महत्वपूर्ण। इस टीम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। एशिया कप चैम्पियन।' पूर्व विश्व कप विजेता हरफनमौला युवराज सिंह ने कहा कि यह मुकाबला तमाम अपेक्षाओं पर खरा उतरा। उन्होंने कहा, 'क्या शानदार मैच। फाइनल ऐसा ही होना चाहिये। भारत और पाकिस्तान का फाइनल इससे बढ़कर क्या होगा और तिलक वर्मा ने दबाव के बीच परिपक्वता दिखाते हुए बेहतरीन पारी खेली। शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की । कुलदीप यादव की गेंदबाजी और संजू सैमसन की बल्लेबाजी भी बेहतरीन।'
Special win, special team 🇮🇳💙 Every effort, every moment counted. Grateful to be part of this unit. The ASIA CUP CHAMPIONS 🏆 pic.twitter.com/1DcubDyLAq
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) September 28, 2025
What a nerve-wracking game, truly befitting a final! India vs Pakistan, the stage doesn’t get any bigger than this and @TilakV9 lit it up 🔥 Simply outstanding knock, holding the innings together under huge pressure and showing unbelievable maturity, then finishing it off with…
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 28, 2025