फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय अभियान बरकरार, 2022 से सभी प्रारूप मिलाकर जीते हैं लगातार आठ मैच

Mon, 29 Sep 2025 10:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ बेदम नजर आई है। भारत के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों से पाकिस्तानी टीम का यही हाल रहा है। चाहे टी20 हो या वनडे, विश्व कप को हो या एशिया कप या चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक सकी है।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा अपने पहले एशिया कप में रहे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विकेट लेने में कुलदीप सबसे आगे

IND vs PAK: 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Ind vs Pak Asia Cup Team India Remains Unbeaten Against Pakistan among all format 8 wins Since 2022
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजय क्रम जारी रखा और एशिया कप 2025 का चैंपियन बनने में सफल रहा। भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को फिर परास्त कर दिया है और इस टीम का खिलाफ 8-0 का अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। यह भारत की इस टीम के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी।


भारत ने इससे पहले एशिया कप के ग्रुप चरण और सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को हराया था। भारत ने इस टीम के खिलाफ पहला मैच सात विकेट से जीता था, जबकि सुपर चार चरण का मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। पड़ोसी देश की टीम को सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने लगातार तीसरे रविवार को शिकस्त दी।  
Ind vs Pak Asia Cup Team India Remains Unbeaten Against Pakistan among all format 8 wins Since 2022
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत ने 8-0 किया रिकॉर्ड 
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ बेदम नजर आई है। भारत के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों से पाकिस्तानी टीम का यही हाल रहा है। चाहे टी20 हो या वनडे, विश्व कप को हो या एशिया कप या चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक सकी है। 2022 टी20 विश्व कप से शुरू हुआ ये सिलसिला ऐसे ही निरंतर जारी है और हर बार पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी है। इस जीत के साथ ही यह एक बार फिर तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती है। 
Ind vs Pak Asia Cup Team India Remains Unbeaten Against Pakistan among all format 8 wins Since 2022
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI-bcci
पाकिस्तान के खिलाफ इस साल भारत ने जीत हैं सभी मैच 
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले आठ मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी। वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान को भारत से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी तो भारत चार विकेट से इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा था। वहीं, अब एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। इस साल दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला था और भारतीय टीम ने चारों मैच अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs Pak Asia Cup Team India Remains Unbeaten Against Pakistan among all format 8 wins Since 2022
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI/PTI
पांच विकेट से जीता भारत
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed