भारत और इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के तीसरा मुकाबले के लिए तैयार हो चुकी हैं। चेन्नई में शुरुआती दो मुकाबले खेलने के बाद अब दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। यहां आज से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड (मोटेरा) में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। गुलाबी गेंद से होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें नए सिरे से चीजों की शुरुआत करेंगी, क्योंकि इस बार सब कुछ नया है। नए स्टेडियम में नई पिच की बात हो या डे-नाइट टेस्ट मैच हो और या फिर गेंद और दर्शकों की बात हो। ऐसे में मैच से पहले दोनों टीमें के दिमाग में कुछ सवाल मंडरा रहे हैं।
2 of 5
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : twitter
गोधूलि की बेला (सूरज ढलते समय) गुलाबी गेंद नई पिच पर कैसा बर्ताव करेगी। ज्यादा स्विंग हो सकती है। इसे लेकर रोहित शर्मा भी चिंता जता चुके हैं और सतर्कता बरतने की बात कह चुके हैं।
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
एसजी की गुलाबी गेंद अतिरिक्त चिकनाई के कारण स्पिनरों के लिए शुरुआत में मुश्किल पैदा करेगी। एसजी की गुलाबी गेंद अतिरिक्त चिकनाई के कारण स्पिनरों के लिए शुरुआत में मुश्किल पैदा करेगी लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, इससे स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी यह उम्मीद जताई है कि यहां शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के साथ बाद में स्पिनरों को भी फायदा मिलेगा।
4 of 5
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
अंतिम सत्र में तापमान में गिरावट के बाद ओस कितनी प्रभावकारी होगी, गेंदबाजों को ग्रिप बनाना आसान नहीं होगा। अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले में बदलते समय के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यही नहीं सूरज ढलने के बाद ओस भी गिरने की उम्मीद है, ऐसे में पिच और गेंद की ग्रिप भी सिरदर्दी बढ़ा सकती है।
5 of 5
मोटेरा स्टेडियम की पिच (बाईं)
- फोटो : ट्विटर @englandcricket
- पिच: पिच पर घास है जो गुलाबी गेंद की चमक कायम रहने तक तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। दुधिया रोशनी में भी गेंद स्विंग कर सकती है।
- दर्शक: यूं तो मोटेरा की दर्शक क्षमता एक लाख दस हजार है लेकिन कोविड-19 के कारण 55 हजार दर्शकों को ही अनुमति होगी
- तापमान: आसमान साफ रहने और खुली धूप की संभावना है। तापमान दिन के समय 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि रात के समय दस डिग्री की गिरावट हो सकती है।