भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार यानी पांच फरवरी से शुरू हो जाएगा। लेकिन चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में चयनकर्ताओं के लिए अंतिम एकादश चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा नवदीप सैनी की चोट के कारण तेज गेंदबाजों को लेकर टीम इंडिया में ज्यादा विकल्प नहीं है लेकिन दूसरे पेसर के लिए अनुभवी इशांत और युवा मोहम्मद सिराज के बीच होड़ नजर आ रही है।
2 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने मंगलवार को अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। चेपॉक के मैदान की पिच परंपरागत रूप से स्पिन की मददगार रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर लेकर उतर सकती है।
3 of 4
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि पिच हमेशा की तरह स्पिन की मददगार रहेगी। हालांकि उमस के बीच पिच पर थोड़ी घास रखी जाएगी ताकि यह जल्दी टूटे न। अब यह हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करता है कि वह किसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार बनाते हैं। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के ब्रिसबेन में हुए अंतिम मैच में नहीं खेले थे लेकिन अब वह फिट हैं और तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने को तैयार हैं।
4 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
हालांकि 32 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत जो लाल गेंद से पिछले एक साल से नहीं खेले हैं, उन्हें लेकर कुछ सवाल हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हाल ही में मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार मैचों में हिस्सा लिया था जिसमें 14.1 ओवर ही डाले हैं। दूसरी ओर सिराज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 13 विकेट लिए थे जिसमें ब्रिसबेन में एक पारी में पांच विकेट का प्रदर्शन शामिल है। उम्मीद है कि अगले दो दिन में अभ्यास सत्र के बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण इस दिशा में फैसला लेंगे।