Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Hardik Pandya will start practice and return to cricket field but he has still not recovered from the shock of his fathers death
{"_id":"601a262ce9d6612c3c243c50","slug":"ind-vs-eng-hardik-pandya-will-start-practice-and-return-to-cricket-field-but-he-has-still-not-recovered-from-the-shock-of-his-fathers-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब तक सदमे से नहीं उबर पाए हैं हार्दिक पांड्या, पिता की मौत के बाद आज पहली बार पकड़ेंगे बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब तक सदमे से नहीं उबर पाए हैं हार्दिक पांड्या, पिता की मौत के बाद आज पहली बार पकड़ेंगे बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पिता के साथ हार्दिक पांड्या
- फोटो : instagram@hardikpandya93
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। पांड्या का एकांतवास बुधवार सुबह पूरा हो रहा और वह तभी अभ्यास शुरू करेंगे। यानी वह साथियों के एक दिन बाद अभ्यास पर उतरेंगे। हो सकता है कि वह चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट में खेले भी नहीं लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर होने वाली टेस्ट सीरीज के मद्देनजर उनका अपनी गेंदबाजी पर कार्यभार बढ़ाना जरूरी है।
2 of 4
पिता हिमांशु के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : instagram@hardikpandya93
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक स्वदेश लौट आए थे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारियों में लगे थे। लेकिन इसी दौरान उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पांड्या ने अपने पिता हिमांशु पांड्या को खो दिया। उनके पिता का पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हार्दिक इसके बाद क्रिकेट से भी दूर हो गए। फिलहाल वह फिर से बल्ला थामने के लिए तैयार हैं लेकिन वे अभी भी पिता की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
हार्दिक हर दिन पिता से जुड़े पुराने वीडियोज और उनकी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ की अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की। इसके बाद उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने पिता को नई कार गिफ्ट करते हुए उन्हें सरप्राइज दे रहे हैं।
दिवंगत पिता हिमांशु के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : instagram@hardikpandya93
बता दें कि हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पांड्या को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता हिमांशु पांड्या का अहम योगदान था। उन्होंने अपने दोनों बेटों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनाने के लिए कई त्याग और संघर्ष किए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।