फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN T20: गेंदबाजी एक्शन में बदलाव से वरुण को मिली सफलता, खुद खोला राज, बताया किस वजह से हुई वापसी

Mon, 07 Oct 2024 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

वरुण ने अब तक भारत के लिए सात टी20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.15 का रहा है। 31 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Varun Chakaravarthy change in bowling action brought him success, Know whay Varun Said
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि उन्होंने साइड स्पिन करने के बजाय गेंद को अधिक टर्न कराने के लिए ओवर स्पिन पर ध्यान दिया। इसी से उन्हें राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी करने में मदद मिली है। 33 वर्षीय वरुण ने 2021 में टी20 विश्व कप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसके कारण वह टीम से बाहर हो गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को ग्वालियर में खेले गए मैच में तीन विकेट लेकर धमाकेदार वापसी की।
IND vs BAN 1st T20: Varun Chakaravarthy change in bowling action brought him success, Know whay Varun Said
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
भारत की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण ने मैच के बाद कहा, 'मैं साइड स्पिन करने वाला गेंदबाज हुआ करता था, लेकिन अब मैं पूरी तरह से ओवर स्पिन करने वाला गेंदबाज बन गया हूं। यह स्पिन गेंदबाजी का एक सूक्ष्म तकनीकी पहलू है, लेकिन इसमें महारत हासिल करने में मुझे दो साल से अधिक का समय लगा।
IND vs BAN 1st T20: Varun Chakaravarthy change in bowling action brought him success, Know whay Varun Said
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
वरुण ने कहा, 'मैंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और आईपीएल में इस तरह से गेंदबाजी शुरू की। इसके लिए मुझे मानसिक पहलू पर भी काम करना पड़ा। इस तरह की गेंदबाजी करने का सबसे प्रमुख पहलू तकनीकी पक्ष होता है।' वरुण को पिछले दो सत्र में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया जिसने उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अब जबकि टीम में उनकी वापसी हो गई है तो यह उन्हें पुनर्जन्म जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Varun Chakaravarthy change in bowling action brought him success, Know whay Varun Said
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
वरुण ने कहा, 'जब भी किसी टीम की घोषणा होती थी तो मुझे ऐसा लगता था मेरा नाम उसमें क्यों नहीं है। मैं उसके बारे में सोचता रहता था। इसने मुझे और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।  मैंने ठान ली थी कि मैं वापसी करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडूंगा। इसलिए मैंने अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दी और इससे मुझे मदद मिली।'
विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20: Varun Chakaravarthy change in bowling action brought him success, Know whay Varun Said
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
वरुण ने अब तक भारत के लिए सात टी20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.15 का रहा है। 31 रन देकर तीन विकेट (बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर टी20 में) उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा वह आईपीएल में 70 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 83 विकेट हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.56 का रहा है। 20 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed