फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर अहम बैठक, अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों संग बनाई खास रणनीति

Mon, 07 Oct 2024 12:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के बजाय आक्रामक अभियान चला रहे हैं। नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार के कारण पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इससे पहले इस क्षेत्र में एक भी मत नहीं पड़ा था।

विज्ञापन
Amit Shah chairs meeting of chief ministers of Naxal-hit states Latest News Update
Amit Shah - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक ऐसे वक्त हुई, जब कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के जंगलों में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलवाद के खतरे से प्रभावित राज्यों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों और प्रभावित क्षेत्रों में की गई विकास पहलों पर चर्चा की गई। 


 

हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे सफल अभियानों में से एक में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराए जाने के कुछ दिनों बाद नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की यह बैठक हुई है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी बैठक में भाग लिया। इसके साथ ही केंद्र, राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Amit Shah chairs meeting of chief ministers of Naxal-hit states Latest News Update
Amit Shah - फोटो : PTI

नक्सली हिंसा में 72 फीसदी की कमी आई
अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की रणनीति के कारण नक्सली हिंसा में 72 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा 2010 की तुलना में 2023 में नक्सली हमले में मरने वालों की संख्या भी 86 फीसदी तक कम हुई है। ऐसे में नक्सली अब अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।

Amit Shah chairs meeting of chief ministers of Naxal-hit states Latest News Update
Amit Shah - फोटो : PTI

2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
इससे पहले गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार मार्च, 2026 तक नक्सलवाद के खतरे को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार नक्सलवाद से प्रभावित राज्य सरकारों को इस खतरे से लड़ने में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah chairs meeting of chief ministers of Naxal-hit states Latest News Update
Mohan Yadav - फोटो : PTI

ऐसे चल रहा अभियान

  • 2024 में अब तक 230 से अधिक नक्सलवादियों का सफाया किया जा चुका है। 
  • 723 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
  • 812 को गिरफ्तार किया गया है। 
  • नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या अब सिर्फ 38 रह गई है।
  • राज्यों के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सड़क और मोबाइल संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा
  • नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 14,400 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई गई हैं
  • ऐसे इलाकों में लगभग 6,000 मोबाइल टावर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Amit Shah chairs meeting of chief ministers of Naxal-hit states Latest News Update
विष्णुदेव साय - फोटो : PTI

अमित शाह ने कही यह बात
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के बजाय आक्रामक अभियान चला रहे हैं। नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार के कारण पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इससे पहले इस क्षेत्र में एक भी मत नहीं पड़ा था।

उन्होंने नक्सलियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बताया। शाह ने कहा कि वे मानवाधिकार के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता हैं, जो आठ करोड़ से अधिक लोगों को विकास और बुनियादी कल्याण के अवसरों से वंचित कर रहे हैं। 
 

शाह से मिले रेवंत रेड्डी, बाढ़ प्रभावित तेलंगाना के लिए मांगे 11,713 करोड़ रुपये
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे की मरम्मत और बहाली के लिए राज्य को तुरंत 11,713 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया। रेड्डी ने शाह से मिलकर बताया कि 31 अगस्त से 8 सितंबर तक हुई भारी बारिश ने तेलंगाना को बुरी तरह प्रभावित किया है। 37 लोगों की जान चली गई और एक लाख से अधिक पशुधन व अन्य जानवर मारे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 4.15 लाख एकड़ में फैली फसलें, सड़कें, पुलिया, तालाब और नहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि राज्य ने पहले ही बहाली और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

रेड्डी ने शाह को बताया कि केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा किया और 30 सितंबर को सौंपी रिपोर्ट में 11,713 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। वर्तमान में उपलब्ध धनराशि नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है और उन्होंने इन निधियों को तत्काल जारी करने का आग्रह किया। रेड्डी ने यह भी कहा कि केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तेलंगाना के लिए एसडीआरएफ की पहली और दूसरी किस्त के तहत 416.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि मरम्मत कार्य के लिए दिए जाने वाले पैसे को एसडीआरएफ आवंटन से न जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए एसडीआरएफ फंड का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed