{"_id":"676fea1a911cc42d5707113e","slug":"ind-vs-aus-boxing-day-test-2024-nitish-reddy-meets-family-after-melbourne-century-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: परिवार से मिलकर भावुक हुए नीतीश रेड्डी, माता-पिता को गले लगाया, बहन ने कहा- उसने बोला और कर दिखाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: परिवार से मिलकर भावुक हुए नीतीश रेड्डी, माता-पिता को गले लगाया, बहन ने कहा- उसने बोला और कर दिखाया
Sat, 28 Dec 2024 05:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:38 PM IST
सार
नीतीश ने तीसरे दिन 176 गेंदों का सामना किया और 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया।
विज्ञापन
परिवार से मिले नीतीश
- फोटो : BCCI (screengrab)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न टेस्ट का तीसरा दिन नीतीश रेड्डी के नाम रहा। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारा। उनके शानदार प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद नीतीश के पूरे परिवार ने उनसे होटल में मुलाकात की और शतकीय पारी के लिए बधाई दी।
परिवार से मिले नीतीश
- फोटो : BCCI (screengrab)
माता-पिता और बहन से मिलकर भावुक हुए नीतीश
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीतीश रेड्डी और उनके परिवार की मुलाकात की खास वीडियो साझा की। अपने माता-पिता और बहन से मिलकर वह काफी भावुक हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश की मां उन्हें गले लगाती हैं और उनके खेल की तारीफ करती हैं। इसके बाद उनकी बहन और पिता ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान नीतीश के पिता के आंसू भी छलक गए।

परिवार ने की बेटे की तारीफ
नीतीश के पिता मुतयाला रेड्डी ने कहा- मुझे तुम पर गर्व है। हमने बहुत संघर्ष किया है। हम भारतीय टीम को धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा 21 वर्षीय बल्लेबाज की बहन ने कहा- ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हम सब बहुत खुश हैं। उसने जो कहा था वो कर दिखाया।

𝐓𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐣𝐨𝐲 𝐡𝐚𝐯𝐞𝐧’𝐭 𝐬𝐭𝐨𝐩𝐩𝐞𝐝 𝐫𝐨𝐥𝐥𝐢𝐧𝐠.
— BCCI (@BCCI) December 28, 2024
The Reddy family has been a bundle of emotions today. Witness the magical moment as they embrace Nitish after he wowed the world with his extraordinary maiden Test century at the MCG.
A day etched in memories… pic.twitter.com/uz9mrASuRm
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी का शतक
- फोटो : BCCI
करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा
नीतीश ने तीसरे दिन 176 गेंदों का सामना किया और 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए।

नीतीश रेड्डी का पुष्पा वाला सेलिब्रेशन
- फोटो : BCCI
नीतीश को इसी सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था
नीतीश रेड्डी को इसी सीरीज में भारत के लिए लाल गेंद प्रारूप में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और अपने प्रदर्शन से अलग पहचान स्थापित की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 41 और 38* रन बनाए। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए। गाबा में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 16 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी मे उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। अब मेलबर्न में अर्धशतक लगाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने को भी तैयार हैं। नीतीश फिलहाल मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह अब तक छह पारियों में 71 की औसत से 284 रन बना चुके हैं।