फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका

Fri, 08 Dec 2017 07:50 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid says India have great chance of winning maiden series in South Africa
टीम इंडिया

टीम इंडिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में टीम इंडिया अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहली टेस्ट सीरीज जीत सकती है। उन्होंने कहा कि  टीम इंडिया में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इसलिए जीतने का अच्छा मौका होगा। 

Rahul Dravid says India have great chance of winning maiden series in South Africa
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty Images

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड ने कहा कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज जीतने के लिए सभी विभागों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से केप टाउन में होगी। हालांकि दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम ने लगातार रिकॉर्ड 9 सीरीज जीती हैं।

Rahul Dravid says India have great chance of winning maiden series in South Africa
राहुल द्रविड़

44 साल के द्रविड ने कहा, 'मुझे लगता है कि मौजूदा टीम की मजबूती को देखते हुए हमारे पास इस बार जीतने का अच्छा मौका है। हमारे पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो हमारे पास ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को खिलाने का मौका है। जडेजा और अश्विन के रूप में बेहतरीन स्पिनर हैं। हमारे सभी बल्लेबाज पहले भी साउथ अफ्रीका जा चुके हैं और उनके पास 40-50 टेस्ट का अनुभव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid says India have great chance of winning maiden series in South Africa
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रही हैं और कोहली के अलावा किसी ने भी दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए समय नहीं मिलने की शिकायत नहीं की। टीम 24 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ पूर्ण सीरीज समाप्त करेगी। द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ियों के कंधों से अतिरिक्त भार खत्म करना अच्छा होगा। 

विज्ञापन
Rahul Dravid says India have great chance of winning maiden series in South Africa
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

द्रविड ने कहा, 'कार्यक्रम के लिहाज से टीम के लिए कुछ साल कठिन होते हैं और कुछ नहीं। खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है लेकिन सभी टीमों के लिये ऐसा है। लेकिन यदि हम संतुलन बिठा लेते हैं तो यह अच्छा होगा, हालांकि यह आसान काम नहीं है।' बता दें कि कोहली ने हाल में द्रविड़ को पछाड़कर टीम इंडिया के लिए  सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, अब वह सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed