{"_id":"585e35a24f1c1b774fe3cabd","slug":"heroes-of-india-s-under-19-asia-cup-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये खिलाड़ी रहे अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के हीरो ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये खिलाड़ी रहे अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के हीरो
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
श्रीलंका में खेले गए अंडर 19 एशिया कप के दौरान टीम इंडिया पूरी तरह अविजित रही। पहले ग्रुप ए में भारत ने अपने तीनों मैच जीते और 15 अंकों के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रहा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की जहां उसका मुकाबला मेजबान श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका को ग्रुप ए के लीग मैच में भारत ने 6 विकेट से मात दी थी। आईए नजर डालते हैं प्रतियोगिता में जीत के हीरो रहे भारतीय खिलाड़ियों पर...
ये खिलाड़ी रहे अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के हीरो
हिमांशु राणा
हिमांशु राणा
भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज हिमांशु राणा ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। पांच मैचों की पांच पारियों में हिमांशु ने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 283 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.25 और औसत 56.60 का रहा। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। की।

शुभम गिल
शुभम गिल
भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज शुभम गिल टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। शुभम ने पांच मैचों की पांच पारियों में 3 अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 50.40 और स्ट्राइक रेट 86.89 का रहा।

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया के दूसरे ओपनर पृथ्वी शॉ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। स्कूली क्रिकेट में 546 रन की पारी खेलकर लाइमलाइट में आने वाले पृथ्वी शॉ ने 5 मैचों की 5 पारियों में 38.20 की औसत से 191 रन बनाए। जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। इस दौरान उन्होंने तेजी से रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 107.90 का था।

- फोटो : T
अभिषेक शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान अभिषेक शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना कमाल दिखाया। प्रतियोगिता में रन बनाने वालों की सूची में वह छठे स्थान पर रहे वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया। वह 8 विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में भी छठे स्थान पर रहे। फाइनल में अभिषेक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 37 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।