फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए हार्दिक, क्या IPL में फिट होकर मैदान पर दिखेंगे?

Wed, 22 Jan 2020 09:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Jan 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Not Considered For Tour Of New Zealand Due To Fitness
हार्दिक पांड्या

सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापसी के लिए कोशिश में जुटे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। यह पता चला है कि पांड्या की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उन्हें बड़ौदा के लिए कम से कम एक घरेलू मैच खेलना होगा। इसके बाद ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार होने की संभावना है।

Hardik Pandya Not Considered For Tour Of New Zealand Due To Fitness
hardik pandya

हालांकि बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह और ऋद्धिमान साहा को घरेलू क्रिकेट में खेलने की बाध्यता से राहत दी। इन दोनों को रणजी ट्रॉफी मैच खेलने से मना किया गया था। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी से जुड़ा परीक्षण नहीं दिया था जो पीठ की चोट से वापसी करने वाले गेंदबाज के लिए जरूरी होता है। बड़ौदा के 26 साल के इस क्रिकेटर ने दावा किया था कि वह न्यूजीलैंड दौरे के दूसरे के वन-डे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा कि वह पांड्या का निजी व्यक्तिगत आकलन था।

Hardik Pandya Not Considered For Tour Of New Zealand Due To Fitness
hardik pandya

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि उन्हें लगा होगा कि वह फिट हो गए हैं, लेकिन उनके ट्रेनर एस रजनीकांत के दावों के उलट वह फिटनेस टेस्ट में विफल हो गए। यह यो-यो टेस्ट नहीं था लेकिन गेंदबाजी फिटनेस के लिए वह कार्यभार परीक्षण में विफल रहे जिसका मोटे तौर पर मतलब होता है फिटनेस टेस्ट में असफल होना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Not Considered For Tour Of New Zealand Due To Fitness
hardik pandya

खबर है कि हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान में वापसी अब सीधे आईपीएल में करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पंड्या की वापसी में अभी दो महीने लग सकते हैं। मतलब पांड्या न्यूजीलैंड दौरे के बाद होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। ये सीरीज मार्च में आईपीएल से पहले खेली जाएगी।

विज्ञापन
Hardik Pandya Not Considered For Tour Of New Zealand Due To Fitness
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वन-डे टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed