{"_id":"6ab515483022ee12d40fd9e1","slug":"irani-cup-laxmi-ratan-shukla-appointed-batting-coach-of-rest-of-india-match-against-jammu-kashmir-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला शेष भारत के बल्लेबाजी कोच नियुक्त, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच का किसे मिला जिम्मा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला शेष भारत के बल्लेबाजी कोच नियुक्त, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच का किसे मिला जिम्मा?
Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए लक्ष्मी रतन शुक्ला शेष भारत टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं। शेष भारत की टीम ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
लक्ष्मीरत्न शुक्ला
- फोटो : CAB
विस्तार
बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जो एक से पांच अक्तूबर तक श्रीनगर में ईरानी कप मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी। शुक्ला पिछले कुछ सत्र से बंगाल के मुख्य कोच हैं और टीम रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार गई थी।
भारत के लिए खेल चुके हैं लक्ष्मी रतन
बंगाल के 46 वर्षीय पूर्व कप्तान शुक्ला ने 1999 में भारत की ओर से तीन वनडे मुकाबले खेले। वह आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का भी हिस्सा रहे और खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले। शुक्ला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ पहली बार कोई भूमिका निभा रहे हैं। देवाशीष मोहंती शेष भारत टीम के गेंदबाजी कोच, जबकि मिलाप मेवादा क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।
बीसीसीआई ने हाल ही में ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम का एलान कर दिया था। शेष भारत की टीम ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।
ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), समरन रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।