फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की पहली Electric कार Concept Futuro-e का डिजाइन आया सामने, SUV और Coupe का फ्यूजन

Wed, 22 Jan 2020 09:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
futuro e Maruti Suzuki Concept Futuro e electric cars in india future concept cars in india
Maruti Suzuki Concept Futuro-e Car - फोटो : social media
Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी पहली Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) Futuro-e के कॉन्सेप्ट का खुलासा कर दिया है। मारुति अपनी इस कार को सात फरवरी से शुरू होने वाले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश करने का इरादा रखती है। 


मारुति सुजुकी ने कहा कि Futuro-e कार के कॉन्सेप्ट और डिजाइन को भारत में तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक Futuro-e का लुक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और दिखने में यह काफी बोल्ड है। 
futuro e Maruti Suzuki Concept Futuro e electric cars in india future concept cars in india
Maruti Electric Car Futuro-E - फोटो : AmarUjala
मारुति की इस पहली इलेक्ट्रिक कार के सामने आए ग्राफिक्स से पता चलता है कि इस कार में कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। इसके साथ ही यह SUV कार की तरह काफी मस्कुलर होगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि Concept Futuro-e लोकप्रिय यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट के लिए एक बोल्ड और नई ग्लोबल डिजाइन भाषा को प्रदर्शित करता है। 
futuro e Maruti Suzuki Concept Futuro e electric cars in india future concept cars in india
Maruti Electric Car Trademark - फोटो : Social Media
Concept Futuro-e का लुक बिल्कुल नया होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार में यूनिक पेंट फिनिश और बेजोड़ लाइट्स मिलेंगे। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने कहा कि यह साधारण और ताकतवर डिजाइन और फ्रंट और रियर में फ्यूचरिस्टिक लाइट सिग्नेचर, आधुनिक ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम में अपनी खास जगह बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
futuro e Maruti Suzuki Concept Futuro e electric cars in india future concept cars in india
Maruti Electric Car Wagon R Rear (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social Media
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सीवी रमन ने कहा, "Concept Futuro-e अगली पीढ़ी के लिए रोमांचक डिजाइन बनाने के लिए मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। Concept Futuro-e कार भविष्य के डिजाइन को दिखाता है और भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए मारुति सुजुकी के नजरिये को बयां करता है।" 
विज्ञापन
futuro e Maruti Suzuki Concept Futuro e electric cars in india future concept cars in india
इलेक्ट्रिक WagonR (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social
मारुति सुजुकी के मुताबिक, "Concept Futuro-e का डिजाइन SUV के साथ कूपे का एक शानदार फ्यूजन है। यह लोकप्रिय SUV कारों के डिजाइन से बिलकुल हटकर है और उम्मीद है कि यह भारत में यूटिलिटी व्हीकल्स के डिजाइन स्टैंडर्ड को बढ़ाएगा।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed