फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या के पिता का बड़ा खुलासा, बोले- बेटे ने खुद को घर में किया बंद

Wed, 16 Jan 2019 02:28 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 16 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya has not stepped out of his house says his father
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बुरे दौर से गुजर रहे हैं। स्टाइलिश क्रिकेटर ने अपनी टीम के साथी केएल राहुल के साथ कॉफी विद करण शो में आपत्तिजनक बयान देकर विवादों को हवा दी। इसका परिणाम भी पांड्या को भुगतना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड दौरे से उन्हें निलंबित कर दिया गया। बीसीसीआई के अगले फैसले तक वह निलंबित रहेंगे।

hardik pandya has not stepped out of his house says his father
हार्दिक पांड्या

25 वर्षीय हार्दिक पांड्या के बारे में उनके पिता ने बड़ा खुलासा किया है। पिता ने बताया कि हार्दिक बहुत निराश हैं और उन्होंने अपने आप को घर में कैद कर लिया है। मिड-डे से बातचीत में हार्दिक के पिता हिंमाशु पांड्या ने कहा, 'मेरा बेटा निलंबन से बहुत निराश हैं। टीवी शो पर दिए बयानों का उसे मलाल है। उसने विश्वास दिलाया है कि कभी ऐसी गलती नहीं दोहराएगा। हमने भी तय किया है कि उससे इस विषय पर बातचीत नहीं करेंगे।'

hardik pandya has not stepped out of his house says his father
hardik pandya

हिंमाशु ने बताया, 'जब से हार्दिक ऑस्ट्रेलिया से लौटा है तब से घर से बाहर नहीं निकला। वह किसी के फोन कॉल नहीं ले रहा। उसे पतंग उड़ाने का शौक है, लेकिन इस बार निराशा के चलते उसने संक्रांति पर पतंग भी नहीं उड़ाई। वह बहुत निराश है। क्रुणाल पांड्या ने इस बारे में हार्दिक से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की। हमें बीसीसीआई के फैसले का इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya has not stepped out of his house says his father
pandya kl rahul

बता दें कि इससे पहले हिंमाशु पांड्या ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि हार्दिक ने जो कुछ भी कहा, वो मस्तीभरे अंदाज में कहा था। उसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हार्दिक ने दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि, शो में हार्दिक ने जो खुलासे किए, उससे क्रिकेटरों की छवि को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
hardik pandya has not stepped out of his house says his father
pandya kl rahul

याद हो कि हार्दिक पांड्या ने शो के दौरान महिलाओं के संबंध में टिप्पणी की और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए, जिसके बाद उनकी और राहुल की जमकर आलोचना हुई और टीम कल्चर पर सवाल उठना भी शुरू हुए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपने खिलाड़ियों का इस बयान पर साथ नहीं दिया और कहा कि हमारा इस तरह के बयान से कोई संबंध नहीं है। यह बयान व्यक्तिगत हैं। हम इसका समर्थन नहीं करते। अब हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed