विराट कोहली (104) की शतकीय और एमएस धोनी (55*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड के ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
कपिल शर्मा स्टाइल में युजी ने कोहली से पूछा, 'कभी सोचा था एक दिन इस शो पर आएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने काफी राहत महसूस की। इतना ही नहीं, कप्तान कोहली ने चहल टीवी पर खूब मौज मस्ती भी की, जिसकी वीडियो खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली से कपिल शर्मा स्टाइल में बातचीत की। युजी ने शतकवीर कोहली से पूछा, 'आपने शतक लगाया और आपको मैन ऑफ द मैच मिला तो क्या आपने कभी सोचा था कि आप चहल टीवी पर आएंगे।'
कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ये मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे चहल टीवी पर आने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि ये मेरी 39 सेंचुरी और मैन ऑफ द मैच से भी बड़ा अचीवमेंट है।'
शो के दौरान कोहली ने विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की भी तारीफ की। कोहली ने कहा कि रायुडू के साथ पार्टनरशिप ब्रेक होने के बाद धोनी ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों अच्छे से स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। इस बीच रन रेट थोड़ा स्लो जरूर हुआ, लेकिन धोनी ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा और भारत को जीत दिलाई।
Do Not Miss: Meet Chahal TV's debutant 📺 - Captain @imVkohli 😁😁
देखें वीडियो:
In our fun segment, we get the Indian captain talking about his 39th ODI ton, the @msdhoni finish & a lot more - by @RajalArora
Full Video Link 👉👉 https://t.co/Am0NCYFqs7 pic.twitter.com/GPtmNjfOCC