फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee with Karan में महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी, अब सिर्फ ग्रीन-टी पीने लगे पांड्या

Sun, 26 Apr 2020 01:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 26 Apr 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya drink only green tea now after koffee with karan incident

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या को कॉफी इतनी महंगी पड़ी थी कि अब वह सिर्फ ग्रीन टी ही पीते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव चैट में यह बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होने का विकल्प खुला होना चाहिए।

Hardik Pandya drink only green tea now after koffee with karan incident
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा, 'दर्शकों के बिना यह अलग तरह का अनुभव होगा। हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।'

Hardik Pandya drink only green tea now after koffee with karan incident
कृणाल और हार्दिक पांड्या

उन्होंने कहा, 'मैंने रणजी ट्रोफी में बिना दर्शकों के खेला है। अगर बिना दर्शकों के आईपीएल होगा तो यह अच्छा विकल्प होगा। कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा।' इस मौके पर हार्दिक के साथ क्रुणाल पांड्या भी मौजूद थे जो आईपीएल पर उनकी बात से सहमत दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya drink only green tea now after koffee with karan incident
Koffee with Karan - फोटो : instagram

हार्दिेक ने 'कॉफी विद करन' टेलीविजन कार्यक्रम में हुए विवाद पर पूछे जाने पर कहा कि हल्के अंदाज में कहा कि उन्हें कॉफी का वह कप महंगा पड़ा। हार्दिेक ने कहा, 'मैं कॉफी नहीं पीता हूं, मैं ग्रीन टी पीता हूं। मैंने केवल एक बार कॉफी पी और मेरे लिए बहुत महंगी साबित हुई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed