फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरभजन बोले- कोहली जैसी काबिलियत किसी में नहीं पर टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान तो ये हैं

Fri, 08 Dec 2017 07:53 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh says Virat Kohli has good quality but ganguly was best captain of india
विराट कोहली - फोटो : File

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। हरभजन सिंह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आइये जानते हैं कि हरभजन ने ऐसा क्या विराट को लेकर कहाः-

Harbhajan Singh says Virat Kohli has good quality but ganguly was best captain of india
हरभजन सिंह - फोटो : zee news

37 साल के हरभजन का मानना है कि विराट जिस तरह से खेल रहे हैं, वो टेस्ट क्रिकेट में 20,000 से अधिक रन बना सकते हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। हरभजन का मानना है कि विराट जिस फॉर्म में रहे है, वो दिन दूर नहीं कि जब वो इस मुकाम को हासिल कर लेंगे।

Harbhajan Singh says Virat Kohli has good quality but ganguly was best captain of india
विराट कोहली - फोटो : File

एक सामाचार चैनल से बातचीत के दौरान हरभजन ने कहा कि सौरव गांगुली बहुत अच्छे कप्तान थे, जिनके कप्तानी में खेलने का मौका मिला। इस दौरान टीम इंडिया के स्टाईलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा मौजूद थे। दरअसल, भज्जी ने साल 2010 में प्रेडिक्ट किया था कि विराट कोहली अपने करियर में जल्द ही टेस्ट मैच में 10 हजार रन पूरा करेंगे। उस समय टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh says Virat Kohli has good quality but ganguly was best captain of india
विराट कोहली - फोटो : File

इस दौरान हरभजन ने कहा, 'मै सोचता हूं कि मैंने प्रेडिक्ट किया, लेकिन कम प्रेडिक्ट किया। विराट तो टेस्ट में 10 हजार रन बनाने की क्षमता तो रखते ही हैं और अब उनके पास टेस्ट मैच में 20 हजार रन बनाने की क्षमता हो गई है। कोहली ने अपने दम पर जो रिकॉर्ड हासिल किया है, वो खेल के इतिहास में किसा ने नहीं किया। वो अपने पिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं और काफी अच्छा कर रहे हैं। मैदान के बाहर भी विराट बहुत ही अनुशासित रहते हैं।'

विज्ञापन
Harbhajan Singh says Virat Kohli has good quality but ganguly was best captain of india
गांगुली - फोटो : dailyo

बकौल भज्जी, 'मैने बहुत सारे कप्तानों के नेतृत्व में मैच खेला, लेकिन जो बात सौरव गांगुली में थी, वो किसी और में नहीं। वो बहुत ही अच्छे कप्तान थे। विराट भी काफी अच्छा कर रहे हैं। मेरी तरफ से उनको बधाई। उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं कि विराट ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे वो खुद और उनकी पूरी टीम का प्रदर्शन प्रभावित होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed