फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स छोड़ इस टीम के साथ जुड़ रहे हैं हरभजन सिंह? सामने आई सच्चाई

Sun, 02 Sep 2018 03:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
harbhajan singh quashed all reports of joining delhi daredevils
हरभजन सिंह

टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बारे में रिपोर्ट्स आई कि वह बतौर मेंटर आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ रहे हैं। डीडी से जुड़ने के लिए भज्जी को चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ छोड़ना होगा और बतौर खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। हालांकि, हरभजन ने स्पष्टीकरण देते हुए सभी दावों को खारिज किया और चेन्नई सुपरकिंग्स को सर्वश्रेष्ठ फ्रैंचाइजी करार दिया।

harbhajan singh quashed all reports of joining delhi daredevils
harbhajan singh

आईपीएल इतिहास में पहली बार हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के अलावा किसी और फ्रैंचाइजी की तरफ से खेला। चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के निलंबन के बाद आईपीएल 2018 में धमाकेदार वापसी की और खिताब जीता। भज्जी ने आईपीएल 2018 में 13 मैच खेले और प्रमुख भूमिका निभाई। उन्हें सभी मुकाबलों में मौका नहीं मिला, लेकिन वह जितना खेले, उसमें अच्छा प्रदर्शन किया।

harbhajan singh quashed all reports of joining delhi daredevils
हरभजन सिंह - फोटो : ipl

हरभजन सिंह ने कहा कि दिल्ली फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ने की उनकी किसी प्रकार की योजना नहीं है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि मौजूदा फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ वह बेहद खुश हैं और अभी उसे छोड़ने के बारे में कोई योजना नहीं है। इस बयान की साथ ही हरभजन ने पुष्टी कर दी कि अगले साल वह आईपीएल टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
harbhajan singh quashed all reports of joining delhi daredevils
Harbhajan Singh

38 वर्षीय हरभजन ने कहा, 'ऐसे सूत्रों और खबरों पर विश्वास करने की किसी को कोई जरूरत नहीं है। अभी मैं जिस फ्रैंचाइजी का हिस्सा हूं, वहां खुश हूं। सीएसके दिग्गज फ्रैंचाइजी है और हमारी टीम भी बहुत अच्छी है। मेरा वहां समय अच्छा रहा।' बता दें कि हरभजन सिंह इस समय इंग्लैंड में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
harbhajan singh quashed all reports of joining delhi daredevils
रिकी पोंटिंग

ऐसी जानकारी मिली है कि दिल्ली डेयरडेविल्स अगले साल की तैयारी के लिए अपने प्रबंधन में खूब बदलाव करने की योजना बना रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि रिकी पोंटिंग को सभी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed