{"_id":"5b8aaa0c42c792465274be02","slug":"asia-cup-all-you-need-to-know-about-khaleel-ahmed-the-uncapped-pacer-who-selected-in-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है राजस्थान का गुमनाम गेंदबाज खलील अहमद, जिसे एशिया कप में टीम इंडिया में मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन है राजस्थान का गुमनाम गेंदबाज खलील अहमद, जिसे एशिया कप में टीम इंडिया में मिला मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है तो रोहित शर्मा
को कप्तानी मिली है। टीम में एकमात्र नया चेहरा खलील अहमद होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं खलील अहमद, जिन्हें कई खिलाड़ियों के ऊपर तरजीह देते हुए टीम में जगह मिली।
2 of 7
एशिया कप भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के केवल चार दिन बाद शुरू हो जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सात से 11 सितंबर तक खेला जाएगा जबकि एशिया कप 15 सितंबर से यूएई में शुरू होगा।
3 of 7
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान से आते हैं। राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए हैं। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
5 दिसंबर 1997 को जन्में खलील अहमद लगभग 21 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं। वह 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। वह 2016-17 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में भी शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 7
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले खलील अहमद के पिता को क्रिकेट से इस कदर नफरत थी कि खलील ने कई सालों तक गुपचुप तरीके से तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीखीं। खलील के पिता कंपाउंडर हैं और अब उनके बेटा भारतीय टीम में शामिल होकर पिता के सभी सपनों को पूरा करेगा जिसके वे सख्त खिलाफ थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।